VIDEO: पुलवामा को दहलाने की साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने 30 किलो IED को किया डिफ्यूज

जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों को बुधवार को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने पुलवामा में सर्कुलर रोड पर तहब क्रॉसिंग के पास भारी मात्रा में आईईडी बरामद की है।

पुलवामा, 10 अगस्त: जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों को बुधवार को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने पुलवामा में सर्कुलर रोड पर तहब क्रॉसिंग के पास भारी मात्रा में आईईडी बरामद की है। 25 से 30 किलोग्राम वजन वाले एक आईईडी को सुरक्षाबलों ने अब निष्क्रिय कर दिया है।

सुरक्षाबलों ने 30 किलो वाले बरामद IED को किया डिफ्यूज

बता दें कि आतंकियों ने पुलवामा को दहलाने की एक बार फिर साजिश रची थी। जिसे जम्मू-कश्मीर की पुलिस और सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है। 25-30 किलो ग्राम वाले आईईडी को डिफ्यूज कर दिया है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया है।

बारामूला हाईवे पर भी मिला था आईईडी

जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन मुठभेड़ और आतंकियों की साजिश सामने आती रहती है। इससे पहले श्रीनगर-बारामुला हाईवे पर एक संदिग्ध चीज मिली थी। जिस वजह से तुरंत ट्रैफिक को रोककर पूरे इलाके को घेर लिया गया था। जानकारी मिलते ही बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंच गया था और पूरे इलाके की जांच की थी। जांच में वो संदिग्ध वस्तु आईईडी निकली थी, जिसे नियंत्रित ब्लास्ट के जरिए डिफ्यूज कर दिया गया था।

इस वजह से करते हैं बम प्लांट

Recommended Video

    Punjab, Delhi के बाद Kaithal में मिला RDX, 1 किलो से ज्यादा विस्फोटक बरामद | वनइंडिया हिंदी | *News

    दरअसल कश्मीर के मुख्य हाईवे पर सुबह से शाम तक सेना और अन्य सुरक्षाबलों के काफिले चलते हैं। जिनके जरिए जवानों, राशन, हथियार को एक जगह से दूसरी पहुंचाया जाता है। कई बार आतंकी इन काफिलों को निशाना बनाने की कोशिश करते हैं और इसके लिए वो हाईवे या उसके किनारे बम प्लांट करते हैं। इसी वजह से काफिला चलने से पहले सुरक्षाबलों की रोड ओपनिंग पार्टी हाईवे की अच्छी तरह से जांच करती है। इसी जांच के दौरान ये संदिग्ध चीज मिली है।

    यह भी पढ़ें- जम्मू: सावन के आखिरी सोमवार पर बड़ा हादसा, शिवखोड़ी गुफा के पास दो तीर्थ यात्रियों की मौत

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+