मानसून सत्र के पहले वेंकैया नायडू के आवास पर सर्वदलीय बैठक, ये नेता हुए शामिल

नई दिल्ली, जुलाई 17। मानसूत्र सत्र की शुरुआत से पहले उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने अपने आवास पर विभिन्न दलों की बैठक एक बैठक बुलाई। ये मीटिंग वेंकैया नायडू के आवास पर संपन्न हो चुकी है। इस मीटिंग में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वित्त निर्मला सीतारमण समेत कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं। इस मीटिंग में वेंकैया नायडू ने सभी दलों से सदन को सुचारू रूप से चलाने में मदद की अपील की। आपको बता दें कि इस मानसून सत्र के काफी हंगामेदार होने के आसार हैं। विपक्ष के पास मुद्दों की कमी नहीं हैं, जिनको लेकर सदन में हंगामा हो सकता है।

Meeting

सदन के नए नेता हैं पीयूष गोयल

आपको बता दें कि 19 जुलाई से शुरू होने वाली मानसून सत्र को लेकर ना सिर्फ सत्ता पक्ष बल्कि विपक्ष भी तैयारियां कर रहा है। इस बार राज्यसभा में सदन के नए नेता पीयूष गोयल हैं। ये जिम्मेदारी संभालने के बाद पीयूष गोयल ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार और राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता आनंद शर्मा से मुलाकात की थी।

थावरचंद गहलोत की जगह चुने गए हैं पीयूष गोयल

आपको बता दें कि पीयूष गोयल को थावरचंद गहलोत की जगह ली है। पिछले दिनों मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार में थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+