Corona के नए स्ट्रेन से संक्रमित मामलों में वृद्धि, फेक ऐप्स को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की चेतावनी

नई दिल्ली। coronavirus vaccine news: कोरोना वायरस महामारी के नए स्ट्रेन को लेकर सरकार सभी जरुरी कदम उठा रही है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने उन फेक मोबाइल ऐप्स को लेकर चेतावनी जारी की है जो सरकारी ऐप्स से मिलते जुलते गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस वैक्सीन को लेकर सरकार के आगामी ऐप्स से मिलते जुलते कुछ ऐप्स जैसे 'CoWIN' गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद हैं। इन ऐप्स पर लोगों को अपनी निजी जानकारी देने से बचना चाहिए।

Coronavirus Health Ministry issued warning about fake apps do not share private information

गौरतलब है कि भारत में दो वैक्सीन कोविशील्ड और कोवैक्सीन को इमरजेंसी अप्रूवल मिलने के बाद अब सरकार टीकाकरण के लिए जल्द ही मोबाइल ऐप लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस बीच गूगल प्ले स्टोर पर पहले से ही कई ऐसे ऐप मौजूद हैं जो लोगों को कोरोना वैक्सीन से संबंधित झूठी जानकारी दे रहे हैं। इन ऐप्स पर लोगों से उनकी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने के लिए कहा जाता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन ऐप्स या कोरोना वैक्सीन संबंधित किसी भी ऐप से बचकर रहने को कहा है।

नए स्ट्रेन से 73 लोग संक्रमित
बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय से पहले ड्रग अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने भी लोगों को कोरोना वैक्सीन के नाम पर ठगी करने वालों से बचने को कहा है। कई लोगों ने शिकायत की है कि उन्हें सीनियर सिटिजन को ड्रग अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नाम से कॉल किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि, अभी तक जालसाजों ने कोरोना वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन के नाम पर 12 लाख रुपए तक की ठगी की है। इस बीच देश में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से संक्रमित मरीजों में इजाफा हुआ है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के यूके कोविड-19 स्ट्रेन से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या अब 73 हो गई है।

यह भी पढ़ें: सावधान! वैक्सीन रजिस्ट्रेशन के नाम पर जालसाज मांग रहे हैं पर्सनल डीटेल , प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+