IPL 5 Most Successful Coaches: कौन हैं आईपीएल इतिहास के 5 सबसे सफल कोच? जिन्होंने बदली टीमों की तकदीर

IPL 5 Most Successful Coaches: आईपीएल 2026 के इस सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) की टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर की जगह चैंपियन कोच महेला जयवर्धने को टीम की कमान सौंपी गई। इसके बावजूद टीम की परफॉर्मेंस में सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने के बाद से मुंबई इंडियंस के लिए पिछले कुछ सीजन काफी विवादों और उतार-चढ़ाव से भरा रहा है।

स्टीफन फ्लेमिंग हैं सबसे सफल कोच (IPL 5 Most Successful Coaches)

साल 2009 से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और स्टीफन फ्लेमिंग की जोड़ी आईपीएल की सबसे बड़ी मिसाल है। फ्लेमिंग के मार्गदर्शन में चेन्नई ने 5 बार आईपीएल खिताब जीता है। एमएस धोनी के शांत दिमाग और फ्लेमिंग की निरंतरता पर आधारित रणनीति ने सीएसके को लीग की सबसे निरंतर प्रदर्शन करने वाली टीम बनाया है। वे सिर्फ एक सीजन को छोड़कर हर बार प्लेऑफ में पहुंचे हैं।

IPL 5 Most Successful Coaches 1

महेला जयवर्धने ने किया है कमाल

जयवर्धने साल 2017 में मुंबई इंडियंस से जुड़े थे और अपने पहले ही सीजन में टीम को चैंपियन बना दिया था। इसके बाद उन्होंने 2019 और 2020 में भी मुंबई को खिताबी जीत दिलाई। वे आईपीएल इतिहास में खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करने वाले पहले कोच बने। अपनी बारीक प्लानिंग और युवा प्रतिभाओं को निखारने के लिए मशहूर जयवर्धने 3 आईपीएल ट्रॉफी के साथ दूसरे सबसे सफल कोच हैं।

केकेआर के संकटमोचक बने ट्रेवर बेलिस

ट्रेवर बेलिस के आने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) संघर्ष कर रही थी। बेलिस की चतुराई और कप्तान गौतम गंभीर के आक्रामक नेतृत्व की जोड़ी ने साल 2012 में चेन्नई को हराकर पहली बार खिताबी सूखा खत्म किया। इसके ठीक दो साल बाद, 2014 में बेलिस ने केकेआर को दूसरा आईपीएल खिताब दिलाया।

आशीष नेहरा ने पहली ही बार में किया करिश्मा

जब पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को गुजरात टाइटंस का मुख्य कोच बनाया गया तो किसी को उम्मीद नहीं थी कि बिना किसी पूर्व कोचिंग अनुभव का व्यक्ति सफल होगा। लेकिन नेहरा ने सबको गलत साबित करते हुए अपने पहले ही सीजन (2022) में गुजरात को चैंपियन बनाया और अगले ही साल टीम को फाइनल तक ले गए।

रिकी पोंटिंग का भी रहा है दबदबा

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का आईपीएल कोचिंग करियर भी शानदार रहा है। उन्होंने साल 2015 में मुंबई इंडियंस को अपनी देखरेख में चैंपियन बनाया था। इसके बाद वे दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े, जहां उन्होंने भले ही खिताब न जीता हो, लेकिन दिल्ली को टूर्नामेंट की सबसे आक्रामक और रोमांचक टीमों में से एक बना दिया।

किस कोच ने जीते कितने खिताब?

स्टीफन फ्लेमिंग (CSK): 5 खिताब
महेला जयवर्धने (MI): 3 खिताब
ट्रेवर बेलिस (KKR): 2 खिताब
रिकी पोंटिंग (MI): 1 खिताब
आशीष नेहरा (GT): 1 खिताब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+