सावधान! वैक्सीन रजिस्ट्रेशन के नाम पर जालसाज मांग रहे हैं पर्सनल डीटेल , प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
नई दिल्ली। ड्रग अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा को दो कोरोना वैक्सीन (corona vaccine) को मंजूरी दिए जाने के बाद देश में 13 जनवरी के वैक्सीनेशन(vaccination) शुरू हो जाएगा। कोरोना वैक्सीन पाने के लिए आपको खुद ही को-विन ऐप (Co-win)पर आपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। वैक्सीनेशन की तारीख की घोषणा के साथ ही देश में कई जगहों पर ठगी शुरू हो गई है। देश में कई जगहों पर सीनियर सिटिजन को ड्रग अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नाम से कॉल किए जा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीनियर सिटिजन को फोन के माध्या से बताया जा रहा है कि उन्हें वैक्सीन आवंटित की गई है। ये जालसाज आधार, बैंक खाता विवरण और ओटीपी जैसे विवरण मांग रहे हैं। जबकि सरकार की ओऱ से अभी तक वैक्सीन प्रोटोकॉल जारी नहीं किया गया है। लेकिन सोशल मीडिया पर वैक्सीन से जुड़ी कई तरह की भ्रामक खबरें चल रही हैं। जिनके चलते लोगों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि, अभी तक जालसाजों ने कोरोना वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन के नाम पर 12 लाख रुपए तक की ठगी की है।
उत्तर प्रदेश में ऐसे ही एक घोटाले का भंडाफोड़ हुआ।सीएमओ श्रीकांत तिवारी ने कहा कि कोरोना टीकों के पंजीकरण के लिए हेल्थ विभाग द्वारा कोई फोन कॉल नहीं किया जा रहा है। सीएमओ ने स्पष्ट किया कि कोरोना वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन के नाम पर अगर फोन आता है तो यह पूरी तरह से फ्रॉड है। उससे अपने आधार सहित कोई भी अन्य जानकारी साझा न करें। सरकारी की तरफ से ऐसी कोई जानकारी नहीं मांगी जा रही है।
टीकाकरण के पंजीकरण के नाम पर किसी को विवरण देने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि लोग साइबर अपराध के शिकार हो सकते हैं और धोखाधड़ी के कई मामले अधिकारियों के ध्यान में आए हैं। एडीजी दावा शेरपा ने कहा, कोविड वैक्सीन पंजीकरण के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले प्रकाश में आए हैं और इसलिए मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे इसका शिकार न बनें, न ही कोई कंपनी या सरकार ने टीका वितरण या टीकाकरण के लिए अपील की है। जनता को सूचित किया जाएगा और जब प्रक्रिया शुरू होगी।

Fact Check
दावा
ड्रग अथॉरिटी ऑफ इंडिया वरिष्ठ नागरिकों को वैक्सीन देने के लिए कॉल कर जानकारी मांग रही है
नतीजा
यह खबर गलत है, ड्रग अथॉरिटी ऑफ इंडिया या सरकार की कोई एजेंसी किसी को भी कॉल कर डीटेल नहीं मांग रही है।












Click it and Unblock the Notifications