IPL फाइनल देखने अहमदाबाद आएंगे मोहसिन नकवी? क्या है पीसीबी चीफ को न्यौता मिलने के दावों के का सच

क्रिकेट जगत की नजरें इन दिनों पूरी तरह से इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 पर टिकी हुई हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि आईपीएल के खिताबी मुकाबले के दौरान अहमदाबाद में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी की एक बेहद अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी को बुलाया गया है। पाक मीडिया के अनुसार नकवी को आईपीएल फाइनल देखने के लिए भी आमंत्रित किया गया है।

दरअसल यह अहम बैठक पहले कतर में होनी तय हुई थी, लेकिन पश्चिम एशिया के मौजूदा हालातों को देखते हुए आईसीसी ने इसे भारत के अहमदाबाद शहर में स्थानांतरित कर दिया। आईसीसी के इस फैसले ने पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी के सामने एक बड़ी कूटनीतिक चुनौती खड़ी कर दी है।

Mohsin Naqvi

क्या भारत में आएंगे मोहसिन नकवी

भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा रिश्तों और सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए खेल समीक्षकों का मानना है कि नकवी का सरहद पार करके अहमदाबाद पहुंचना बेहद मुश्किल है। कूटनीतिक गलियारों में भी इस बात की चर्चा है कि क्या नकवी इस यात्रा के लिए अपनी सरकार से जरूरी मंजूरी मांगेंगे या फिर वर्चुअल माध्यम से ही बैठक का हिस्सा बनना पसंद करेंगे।

इसी बीच पाकिस्तानी मीडिया में चल रही कुछ रिपोर्ट्स ने इस मामले को और हवा दे दी है। इन खबरों में दावा किया जा रहा है कि मोहसिन नकवी को अहमदाबाद में आईपीएल का फाइनल मुकाबला देखने का न्यौता भी मिला है। हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई की तरफ से इस दावे को लेकर कोई आधिकारिक बयान या पुष्टि सामने नहीं आई है, जिससे असमंजस और बढ़ गया है।

एशिया कप की ट्रॉफी अब भी नकवी के पास

मोहसिन नकवी के लिए यह स्थिति इसलिए भी कठिन है क्योंकि हाल के दिनों में बीसीसीआई और पीसीबी के बीच कई मुद्दों पर तीखी खींचतान देखी गई है। एशिया कप के दौरान भारतीय खिलाड़ियों के ट्रॉफी सीधे नकवी के हाथों से न लेने की खबरों और उसके बाद उपजे विवाद ने दोनों बोर्ड के बीच की कड़वाहट को साफ उजागर किया था।

इसके अलावा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट पर लगा गतिरोध भी लंबे समय से बरकरार है। ऐसे में आईसीसी के इस बड़े मंच पर मोहसिन नकवी का क्या रुख रहता है और क्या वह अहमदाबाद आकर इस गतिरोध को तोड़ने का कोई प्रयास करते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+