IPL 2026: सूर्यकुमार यादव की कब हो रही है वापसी? क्या मुंबई इंडियंस के लिए फिर से करेंगे कप्तानी?

IPL 2026: मुंबई इंडियंस के प्रशंसकों और टीम के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। स्टार बल्लेबाज और कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव आगामी मैच में मैदान पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पारिवारिक कारणों से पिछला मैच न खेल पाने के बाद अब उन्होंने टीम के कैंप को दोबारा जॉइन कर लिया है, जिससे उनके खेलने का रास्ता साफ हो गया है।

सूर्या ने पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए पिछले मुकाबले से दूरी बनाई थी। वह टीम के साथ धर्मशाला भी नहीं गए थे। दरअसल मुंबई इंडियंस की टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, जिसके चलते सूर्यकुमार यादव ने इस कीमती समय में अपने नवजात बच्चे और परिवार के साथ रुकने का फैसला किया था। शनिवार को वह मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में टीम के अभ्यास सत्र से जुड़ गए, जिसके बाद यह तय माना जा रहा है कि वह अगले मैच में अंतिम एकादश का हिस्सा होंगे।

Suryakumar Yadav

कब है मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला

मुंबई इंडियंस को अपना अगला मुकाबला बुधवार, 20 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलना है। इस मैच में सूर्यकुमार न सिर्फ बतौर बल्लेबाज वापसी करेंगे, बल्कि टीम की कमान भी संभालते हुए नजर आ सकते हैं। नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या पीठ की समस्या से जूझ रहे हैं और वह इस सीजन में अब तक चार मैच मिस कर चुके हैं।

हार्दिक की अनुपस्थिति में सूर्यकुमार यादव ही टीम की कप्तानी कर रहे थे, हालांकि उनके और हार्दिक दोनों के उपलब्ध न होने पर पिछले मैच में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कप्तानी का जिम्मा संभाला था।

टीम और सूर्या दोनों का खराब प्रदर्शन

यह सीजन मुंबई इंडियंस और खुद सूर्यकुमार यादव के लिए उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस 12 मैचों में से केवल 4 मुकाबले जीत सकी है और अंक तालिका में नौवें स्थान पर बनी हुई है। वहीं सूर्या के व्यक्तिगत प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने इस सीजन के 11 मैचों में केवल 195 रन बनाए हैं।

टीम मैनेजमेंट और फैंस को उम्मीद होगी कि सीजन के बचे हुए आखिरी दो मुकाबलों में वह अपनी पुरानी लय हासिल करें और टीम को सम्मानजनक जीत के साथ टूर्नामेंट का अंत करने में मदद करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+