Hamas Armed Wing Chief Killed: बंधकों की आड़ में छिपा था हमास का सबसे बड़ा कमांडर, इजराइल ने ऐसे किया शिकार
Hamas Armed Wing Chief Killed: इजराइल की सेना (IDF) और खुफिया एजेंसी 'शिन बेट' ने पुष्टि की है कि उन्होंने गाजा में एक सटीक हवाई हमले के दौरान हमास के सैन्य विंग के प्रमुख, इज्जेदीन अल-हद्दाद को मार गिराया है। हद्दाद को हमास के उन आखिरी बचे हुए सबसे सीनियर और खतरनाक कमांडरों में से एक माना जा रहा था, जो इजराइल पर हुए 7 अक्टूबर के भीषण हमलों की प्लानिंग और उसे अंजाम देने में मुख्य रूप से शामिल थे।
युद्ध के दौरान वह बेहद चालाकी से काम कर रहा था और खुद को बचाने के लिए इजराइली बंधकों को ढाल (ह्यूमन शील्ड) की तरह इस्तेमाल कर रहा था। उसकी मौत को हमास के बचे-खुचे नेटवर्क के लिए एक बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है।

कौन था इज्जेदीन अल-हद्दाद?
इज्जेदीन अल-हद्दाद हमास की मिलिट्री विंग (अल-कस्साम ब्रिगेड) का एक बेहद ताकतवर और सीनियर कमांडर था। वह गाजा में हमास के सैन्य अभियानों को संभाल रहा था। इजराइल की सेना के मुताबिक, 7 अक्टूबर को इजराइल पर हुए बड़े हमले की प्लानिंग और उसे जमीन पर उतारने में हद्दाद की मुख्य भूमिका थी। मोहम्मद दैफ और याह्या सिनवार जैसे टॉप लीडर्स की मौत के बाद वह हमास का एक बड़ा चेहरा बचा था।
ये भी पढे़ं: Muslim NATO: पाकिस्तान बना रहा सुन्नी देशों का नेटो, भारत के लिए बड़ा खतरा! दोस्त बन सकते हैं कट्टर दुश्मन?
इजराइल की सेना ने उसे क्यों मारा?
इजराइल का साफ मकसद हमास के उस पूरे नेतृत्व को खत्म करना है, जिसने उनके देश पर हमला किया था। हद्दाद न सिर्फ हमलों का गुनहगार था, बल्कि वह युद्ध के दौरान इजराइल के खिलाफ हमास की रणनीतियों को भी लीड कर रहा था। इजराइल की सेना उसे एक बड़ा खतरा मानती थी, इसलिए खुफिया जानकारी मिलते ही गाजा शहर के एक अपार्टमेंट पर सटीक हमला करके उसे ढेर कर दिया गया।
बंधकों को ढाल बनाने का आरोप
इजराइल की सेना ने खुलासा किया है कि हद्दाद बेहद चालाकी से काम कर रहा था। वह हमास के कब्जे में मौजूद इजराइली बंधकों की देखरेख (मैनेजमेंट) कर रहा था। अपनी जान बचाने के लिए उसने खुद को इजराइली बंधकों से घेर रखा था, ताकि इजराइल की सेना उस पर हमला न कर सके। लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने सटीक रणनीति बनाकर बंधकों को नुकसान पहुंचाए बिना उसे निशाना बनाया।
ये भी पढे़ं: Gaza के बच्चों को अचानक क्या हुआ? क्यों 'पत्थर' बन गए मासूम, खो दी अपनी आवाज!
आतंकवाद पर एक और बड़ा प्रहार
हद्दाद की मौत के साथ ही वैश्विक आतंकवाद को एक और बड़ा झटका लगा है। एक तरफ जहां इजराइल ने हमास के इस बड़े कमांडर को खत्म किया, वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी और नाइजीरियाई सेना ने मिलकर ISIS के सेकंड-इन-कमांड अबू-बिलाल अल-मिनुकी को भी ढेर कर दिया है। इन दोनों बड़े ऑपरेशन्स से दुनिया के दो सबसे खतरनाक आतंकी संगठनों की कमर टूट गई है।












Click it and Unblock the Notifications