Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारत के उपराष्ट्रपति M Venkaiah Naidu के निजी Twitter Handle से ट्विटर ने ब्लू टिक हटाया

भारत के उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू के निजी ट्विटर हैंडल से ट्विटर ने ब्लू टिक हटाया

नई दिल्ली, 05 जून: माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने भारत के उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू के अधिकारिक निजी ट्विटर हैंडल से ब्लू टिक हटाया है। ये जानकारी शनिवार (05 जून) को उपराष्ट्रपति कार्यालय की ओर से दी गई है। ट्विटर का ब्लू टिक मतलब होता है, अकाउंट का वैरिफाइड होना। ट्विटर ने एम.वेंकैया नायडू के हैंडल से ब्लू टिक हटाकर उनका अकाउंट अनवेरिफाइड कर दिया है। ट्विटर ने कदम क्यों उठाया है, उसको लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं आई है। ना ही एम.वेंकैया नायडू ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

M Venkaiah Naidu

Recommended Video

    Twitter ने India के Vice President Venkaiah Naidu के अकाउंट से हटाया Blue Tick | वनइंडिया हिंदी

    ट्विटर ने शनिवार को उपराष्ट्रपति M Venkaiah Naidu के निजी ट्विटर हैंडल से ब्लू टिक हटाया

    ट्विटर ने शनिवार को उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू के निजी ट्विटर हैंडल से ब्लू टिक हटाया है। हालांकि, भारत के उपराष्ट्रपति @VPSecretariat के आधिकारिक हैंडल पर अभी भी ब्लू टिक है। जिसके 9.3 लाख फॉलोअर्स हैं। वेंकैया नायडू के निजी ट्विटर हैंडल पर 13 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जिसका ब्लू टिक हटाया गया है।

    जानें Twitter पर Blue Tick से जुड़ी सभी बातें

    ट्विटर पर ब्लू टिक (बैज) लोगों को यह बताता है कि हैंडल प्रामाणिक है। ब्लू टिक मिले ट्विटर हैंडल को अपना अकाउंट हमेशा एक्टिव रखना होता है। ट्विटर ज्यादातक ब्लू टिक सरकारी कंपनियां, ब्रांड और गैर-लाभकारी संगठन, समाचार संगठन और पत्रकार, मनोरंजन, खेल और गेमिंग, कार्यकर्ता, आयोजक और अन्य प्रभावशाली व्यक्तियों को ही देता है।

    ट्विटर किसी भी समय और बिना किसी सूचना के किसी ट्विटर अकाउंट के ब्लू टिक को हटा सकता है। लोग ब्लू टिक या बैज खो सकते हैं अगर वह अपना अकाउंट नाम (@handle) बदलते हैं।

    क्या है ट्विटर की शर्तें ?

    ट्विटर की शर्तों के मुताबिक अगर कोई यूजर अपना ट्विटर हैंडल का नाम बदलता है या किसी का अकाउंट डेड हो जाता है, तो ट्विटर वैसी स्थिति में भी ब्लू टिक हटा लेती है। इसके अलावा अगर यूजर शुरुआत में जिस नाम से अपना अकाउंट बनाया था, उस दौरान ट्विटर ने उसे वैरिफाइड किया था लेकिन काफी वक्त तक हैंडल पर कोई एक्टिविटी ना होने की स्थिति में भी कंपनी उसे अनवेरिफाइड कर देती है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+