त्रिपुरा: सीएम बिप्लब देब ने UAPA मामलों की समीक्षा के दिए आदेश, वकील-पत्रकारों के खिलाफ दर्ज हैं केस
अगरतला, 27 नवंबर: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने शनिवार को गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत पत्रकारों और वकीलों के खिलाफ दर्ज मामलों की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। वकीलों और पत्रकारों सहित 102 लोगों पर हाल ही में पिछले महीने त्रिपुरा में हिंसा के नकली फोटो को कथित रूप से शेयर करने के लिए यूएपीए की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। अब त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने दिए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वीएस यादव को इस मामलों के रिव्यू करने के लिए निर्देश दिए है। सीएम के निर्देश के बाद डीजीपी ने एडीजी क्राइम ब्रांच को मामले के रिव्यू करने का आदेश जारी किया है।

दरअसल, वकीलों और पत्रकारों सहित 102 लोगों पर हाल ही में त्रिपुरा में हिंसा के फेक फोटो को शेयर करने के लिए गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज किए गए थ, जिसके बारे में पुलिस का दावा है कि राज्य में शांति भंग हुई, जिसके चलते सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखने के प्रयास से केस दर्ज किए गए। डीजीपी त्रिपुरा वीएस यादव ने एएनआई न्यूज एजेंसी को बताया कि बांग्लादेश में हिंसक घटनाओं के बाद त्रिपुरा में कुछ घटनाएं हुईं। यहां स्थिति सामान्य थी, लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से फर्जी वीडियो और तस्वीरों की मदद से संदेश फैलाया जा रहा था कि त्रिपुरा में मस्जिदों में आग लगा दी गई और लोग मारे गए। यह झूठ था।
Recommended Video
डीजीपी ने आगे कहा कि इसलिए स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हमने एक मामला उठाया था, जिसमें हमने आईपीसी के अलावा यूएपीए भी लगाया था। हमें यह भी पता चला था कि वायरल तस्वीरों और वीडियो के पीछे पाकिस्तान से जुड़े एक प्रतिबंधित संगठन का भी हाथ है। चूंकि यह प्रतिबंधित संगठन था इसलिए यूएपीए लागू करना जरूरी था। डीजीपी ने जानकारी देते हुए बताया कि हमने 102 सोशल मीडिया पोस्ट को शामिल किया था। इसका मतलब यह नहीं है कि वे सभी यूएपीए के लिए उत्तरदायी होंगे, यह केवल सबूत होने पर ही लगाया जाएगा। मैं व्यक्तिगत रूप से इस मामले की निगरानी कर रहा हूं। इन सभी पर यूएपीए के तहत कार्रवाई तभी की जाएगी, जब उनके पास सबूत हों।
सुप्रीम कोर्ट ने 17 नवंबर को उन तीन लोगों को राहत दी थी, जिन्होंने अपने खिलाफ यूएपीए के मामलों को रद्द करने की मांग करते हुए याचिका दायर की थी। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने त्रिपुरा सरकार को नोटिस जारी कर कहा था कि अगले आदेश तक तीनों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी।
-
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results: बिहार से कौन पहुंचा राज्यसभा? रिजल्ट यहां देखें -
अनंत सिंह ने राजनीति से क्यों लिया संन्यास? मोकामा से अब कौन लड़ेगा चुनाव? छोटे सरकार का चौंकाने वाला फैसला -
Silver Rate Today: युद्ध के बीच चांदी क्रैश! 23,000 हुई सस्ती, 100 ग्राम सिल्वर अब कितने में मिल रहा? -
Haryana Rajya Sabha Election 2026 Results: हरियाणा में देर रात आए नतीजे, जानें कौन-कौन पहुंचा राज्यसभा? -
'मैं उससे बच्चा क्यों पैदा करती?', 66 की फेमस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्रिकेटर से शादी बिना ही हुईं प्रेग्नेंट -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
आज का मिथुन राशिफल 16 मार्च 2026: मुश्किल सफर लेकिन मिलेगी सफलता, दिन शुभ -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
Budh Gochar 2026: इन 4 राशियों की बदलने वाली है किस्मत, होगा धन लाभ, करियर भरेगा उड़ान -
RSS, BJP R&AW को बैन करना चाहता है अमेरिका! क्या है USCIRF? जिसकी रिपोर्ट में दिखी भारत से नफरत -
Netanyahu कहां हैं, क्या सच में हो गई मौत? इज़राइल पीएम दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय नेताओं की बैठक में रहे नदारत












Click it and Unblock the Notifications