Weather Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में अब किस दिन होगी बारिश? IMD के इस अलर्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन
Weather Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में कल यानि 18 मार्च की शाम को अचानक हुई बारिश और आंधी ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। बुधवार शाम को धूल भरी आंधी और भारी बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शहर के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है, और अधिकारियों और निवासियों को खराब मौसम की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने की सलाह दी है।
पिछले चार दिनों में यह दूसरी बार है जब राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में भारी बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान आया है। IMD के अनुसार, आने वाले दिनों में बारिश का यह सिलसिला जारी रहने वाला है जिससे न केवल बढ़ती गर्मी से राहत मिलेगी, बल्कि वायु गुणवत्ता (AQI) में भी सुधार होने की उम्मीद है।

Today Weather Delhi: आज दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, 19 मार्च को दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। दिन के शुरुआती में बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। हालांकि, दोपहर या शाम के समय मौसम अधिक एक्टिव होगा, जिसमें गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है, जो झोंकों के साथ 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
Weather Alert In Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में कल और परसों का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में कल यानि 20 मार्च को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्की बारिश का एक दौर आ सकता है, जबकि दोपहर या शाम को गरज-चमक के साथ फिर से बारिश और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। अधिकतम तापमान गिरकर 28 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। 21 मार्च यानि शनिवार को भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। इसके बाद 22 मार्च से मौसम धीरे-धीरे स्थिर होना शुरू होगा और आसमान आंशिक रूप से साफ होने लगेगा।
Weather In Delhi: दिल्ली के अलग-अलग इलाकों का हाल
- Weather In North and North-West Delhi: उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिल्ली: 19 और 20 मार्च को रात के समय 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और मध्यम बारिश की संभावना है।
- Weather In New Delhi and Central Delhi: नई दिल्ली और मध्य दिल्ली: यहां भी आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और 20 मार्च तक रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।
- Weather In South and South-West Delhi: दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली: इन इलाकों में आज यानि 19 मार्च की सुबह और दोपहर दोनों समय बारिश के एक-दो स्पेल आने की संभावना जताई गई है।
- Weather In East Delhi and Shahdara: पूर्वी दिल्ली और शाहदरा: यहां 20 मार्च को दोपहर या शाम के वक्त बिजली कड़कने के साथ तेज हवाएं और बारिश होने के आसार हैं।
Weather In NCR: एनसीआर के शहरों में मौसम की स्थिति
- Weather In Noida and Ghaziabad: नोएडा और गाजियाबाद: इन शहरों में 19 और 20 मार्च को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।
- Weather In Gurugram and Faridabad: गुरुग्राम और फरीदाबाद: हरियाणा से सटे इन इलाकों में भी 20 मार्च तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा, जहां हल्की बारिश और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।
दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने पूरे दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट (Yellow) अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, उत्तर-पश्चिम भारत के अन्य हिस्सों जैसे हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में 19 और 20 मार्च को ओलावृष्टि (Hailstorm) होने की भी चेतावनी दी गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी का भी अनुमान है। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे स्थान-विशिष्ट पूर्वानुमान के लिए 'मौसम ऐप' और बिजली की चेतावनी के लिए 'दामिनी ऐप' का उपयोग करें।












Click it and Unblock the Notifications