VIDEO: ट्रेन में टीटी को देख छिप गए थे शिवम दुबे! पत्नी अंजुम ने शेयर किया सफर के दौरान का सीक्रेट किस्सा
Shivam Dube Train Video: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब भारत को दिलाने में अहम भूमिका निभाई। न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में दुबे ने बल्ले से ताबड़तोड़ अंदाज में रन बरसाए। जिसकी बदौलत भारत ने 250 से अधिक रन बनाने में कामयाबी हासिल की। वर्ल्ड कप जीतने के बाद शिवम दुबे अहमदाबाद से मुंबई अपने घर ट्रेन के जरिए आए।
जीत के बाद ट्रेन से मुंबई लौटे दुबे (Shivam Dube Train Video)
हाल ही में शिवम दुबे की पत्नी ने जीत के बाद अपने घर वापसी का एक ऐसा किस्सा शेयर किया है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताब जीतने के कुछ ही घंटों बाद दुबे को एक आम यात्री की तरह ट्रेन का सफर करना पड़ा। एक इंटरव्यू में शिवम दुबे और उनकी पत्नी अंजुम खान ने खुलासा किया कि फाइनल मैच के बाद अहमदाबाद से मुंबई के लिए सभी फ्लाइट्स पूरी तरह बुक थीं।

टिकट चेक करने पहुंचे टीटी को हुआ शक
घर पहुंचने की जल्दी में दुबे ने किसी तामझाम के बिना सयाजी एक्सप्रेस से जाने का फैसला किया। दुबे की पत्नी और उनके एक दोस्त ने थर्ड-एसी कोच में टिकट बुक किया और ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर आने के ठीक बाद चुपचाप बोगी में दाखिल हुए। भीड़ और फैंस से बचने के लिए शिवम दुबे चुपचाप अपनी अपर बर्थ पर जाकर लेट गए। मजेदार मोड़ तब आया जब टिकट कलेक्टर टिकट चेक करने पहुंचा।
पत्नी ने खोला सफर के दौरान का राज
दुबे का नाम देख टीटी को शक हुआ कि क्या यह वही खिलाड़ी है जिसने कल रात वर्ल्ड कप जिताया है। इस पर दुबे की पत्नी ने टीटी को बताया कि वो थोड़ी ना यहां आएगा, आप क्या बात कर रहे हो? हद तो तब हो गई जब पास ही बैठे एक अनजान सह-यात्री ने भी दुबे की पत्नी का साथ देते हुए टीटी से कहा कि अरे दुबे तो अभी वर्ल्ड कप जीता है, वो तो अभी पार्टी कर रहा होगा, यहां थोड़ी आएगा! यह सुनकर टीटी आश्वस्त हो गया और आगे बढ़ गया।
सुरक्षा के साथ हुई घर वापसी
जैसे ही ट्रेन मुंबई पहुंची शिवम दुबे ने भीड़ से बचने के लिए स्थानीय पुलिस से संपर्क किया। स्टेशन पर फैंस की भारी मौजूदगी की संभावना को देखते हुए पुलिस ने उन्हें सुरक्षा दिया, जिससे वे सुरक्षित और शांति से स्टेशन से बाहर निकल सके।












Click it and Unblock the Notifications