Thalapathy Vijay Salary: तमिलनाडु के नए CM विजय को कितनी मिलेगी सैलरी? कैसी होगी सिक्योरिटी-सुविधाएं?
Thalapathy Vijay Salary: तमिलनाडु की राजनीति में 10 मई 2026 को 'विजय' की धूम है। अभिनेता से राजनेता बने थलापति जोसेफ विजय चंद्रशेखर ने रविवार को सीएम पद की शपथ के साथ ही सरकार बना ली। मात्र दो साल पुरानी पार्टी तमिलगा वेट्ट्री कझगम (TVK) ने 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीटें जीतकर द्रविड़ राजनीति का पारंपरिक द्वंद्व तोड़ दिया है।
4 मई को आए नतीजों में, DMK 59 और AIADMK 47 सीटों पर सिमट गई। अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि CM विजय को कितनी सैलरी मिलेगी? क्या-क्या सुविधाएं? और उनकी सुरक्षा का स्तर क्या होगा? आइए विस्तार से समझते हैं...

Tamil Nadu CM Salary: विजय को कितना मिलेगा सैलरी?
तमिलनाडु में मुख्यमंत्री का मासिक वेतन लगभग ₹2.05 लाख (बेसिक सैलरी + महंगाई भत्ता और अन्य भत्ते सहित) है। यह आंकड़ा एमके स्टालिन के कार्यकाल के अनुसार है। सालाना यह राशि करीब ₹24.6 लाख (केवल सैलरी) बनती है। यह सिर्फ बेसिक पे है। असल में CM को कई अन्य भत्ते, सुविधाएं और सरकारी खर्चे मिलते हैं, जिनकी कुल वैल्यू कई गुना ज्यादा हो सकती है।
Tamil Nadu CM Facilities: CM को मिलने वाली मुख्य सुविधाएं:

- आधिकारिक आवास: चेन्नई में फ्री सरकारी बंगला (CM रेजिडेंस)।
- सरकारी वाहन: बुलेटप्रूफ कार + काफिला।
- स्टाफ: पर्सनल सचिव, घरेलू सहायक, ड्राइवर आदि।
- यात्रा सुविधाएं: हवाई, रेल और सड़क यात्रा (देश-विदेश) सरकारी खर्च पर।
- मेडिकल सुविधाएं: पूर्ण स्वास्थ्य बीमा, सरकारी अस्पतालों में फ्री इलाज (परिवार सहित)।
- अन्य भत्ते: टेलीफोन, बिजली, पानी आदि मुफ्त या सब्सिडी वाले।
तमिलनाडु में CM की सैलरी अन्य राज्यों की तुलना में मध्यम स्तर की है। कुछ राज्यों (जैसे तेलंगाना) में यह ₹4 लाख से ज्यादा है, जबकि कुछ में ₹1 लाख से कम।
Thalapathy Vijay Security: विजय को कैसी मिलेगी सुरक्षा? (Z+ लेवल डिटेल)
मुख्यमंत्री को Z+ कैटेगरी की सुरक्षा मिलती है। ऐसे में विजय को भी यह सुरक्षा मिल सकती है, जो भारत में सबसे हाई लेवल की सुरक्षा में से एक है। खतरे के आकलन के आधार पर इसे और बढ़ाया भी जा सकता है।

Z+ सुरक्षा में शामिल:
- 50-60 सुरक्षाकर्मी (राउंड द क्लॉक)।
- क्लोज प्रोटेक्शन टीम (PSO): हमेशा CM के आसपास रहने वाले हथियारबंद जवान।
- कमांडो: NSG ब्लैक कैट्स या स्पेशल ट्रेंड कमांडो (जरूरत पड़ने पर)।
- इंटेलिजेंस इनपुट : IB और राज्य इंटेलिजेंस यूनिट से रियल-टाइम थ्रेट असेसमेंट।
विजय की स्टार पॉपुलैरिटी और राजनीतिक बदलाव के कारण सुरक्षा एजेंसियां अतिरिक्त सतर्क रहेंगी।
Thalapathy Vijay Cabinet: विजय का मंत्रिमंडल, 9 मंत्रियों ने ली शपथ
विजय के साथ उनके 9 भरोसेमंद साथियों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। आइए जानते हैं विजय की कैबिनेट में कौन-कौन?
- 1.थिरू एन. आनंद ने ली मंत्री पद की शपथ
- 2.आधव अर्जुना ने ली मंत्री पद की शपथ
- 3.केजी अरुण राज ने ली मंत्री पद की शपथ
- 4.केए. सेंगोट्टैयन भी बने मंत्री
- 5.पी. वेंकेटरामनन बने मंत्री
- 6.सीटीआर निर्मल कुमार ने ली मंत्री पद की शपथ
- 7.राजमोहन ने ली मंत्री पद की शपथ
- 8.डॉ. टीके प्रभु भी बने कैबिनेट मंत्री
- 9. एस. कीर्तना बने कैबिनेट के सबसे युवा मंत्री
Thalapathy Vijay Net Worth: कितनी विजय की संपत्ति?
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, कमाई के मामले में भी टॉप पर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपने चुनावी एफिडेविट में करीब 603 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति घोषित की है। इसमें 400 करोड़ रुपये से ज्यादा चल संपत्ति शामिल है, जबकि लगभग 198 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति बताई गई है। इसके अलावा उनके पास करीब 883 ग्राम सोना और करीब 15 लाख रुपये की चांदी की ज्वेलरी भी है। विजय की कमाई का बड़ा हिस्सा फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट, रियल एस्टेट निवेश और अन्य बिजनेस वेंचर्स से आता है। यही वजह है कि उनकी आय लगातार बढ़ती रही है।
अगर उनकी फिल्म फीस की बात करें, तो वे भारत के सबसे महंगे एक्टर्स में गिने जाते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह एक फिल्म के लिए करीब 130 करोड़ से 200 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं। खास तौर पर The Greatest Of All Time के लिए उन्होंने करीब 200 करोड़ रुपये फीस ली थी।













Click it and Unblock the Notifications