कितने रईस हैं DMK को हराने वाले Thalapathy Vijay? 51 साल के एक्टर ने छापे कितने पैसे? कितना है सोना-चांदी?

Thalapathy Vijay Net Worth: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई थीं और इस बार सियासी मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया था। दरअसल इस बार चुनाव में साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय नजर आए, जिन्होंने अपनी पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) के साथ चुनावी मैदान में एंट्री की और जीत हासिल कर ली।

तमिलनाडु में थलपति विजय की जीत
तमिलनाडु में सुपरस्टार थलपति विजय का राजनीतिक सफर मजबूत होता दिख रहा है। इस समय तमिलनाडु में TVK की सुनामी देखने को मिल रही है। जिस तरह से उन्होंने स्टालिन सरकार को हार का रास्ता दिखाया है,उसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

Thalapathy Vijay Net Worth

फिल्मी परिवार से सियासत तक का सफर

-22 जून 1974 को जन्मे थलपति विजय का पूरा नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है। उनके पिता एस.ए. चंद्रशेखर एक जाने-माने निर्देशक हैं, जबकि उनकी मां शोभा चंद्रशेखर सिंगर रही हैं।

-थलपति विजय ने बचपन से ही फिल्मों में कदम रख दिया था और बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। महज 18 साल की उम्र में उन्होंने Naalaiya Theerpu मूवी से लीड एक्टर के तौर पर डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने लगातार मेहनत से अपनी पहचान बनाई और करीब 69 फिल्मों में काम करते हुए तमिल सिनेमा के मेगास्टार बन गए।

600 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, कई बिजनेस में निवेश

-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक थलपति विजय ने अपने चुनावी एफिडेविट में लगभग 603 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति घोषित की है। इसमें 400 करोड़ रुपये से ज्यादा चल संपत्ति और करीब 198 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है।

-इसके अलावा थलपति विजय की कमाई का बड़ा हिस्सा ब्रांड एंडोर्समेंट, रियल एस्टेट निवेश और अन्य बिजनेस वेंचर्स से आता है। साथ ही उनके पास करीब 883 ग्राम सोना और 15 लाख रुपये के चांदी के ज्वेलरी भी हैं।

-थलपति विजय सिर्फ साउथ सिनेमा ही नहीं बल्कि पूरे भारतीय फिल्म उद्योग के सबसे महंगे स्टार्स में गिने जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एक फिल्म के लिए करीब 130 करोड़ से 200 करोड़ रुपये तक की फीस लेते हैं।

-खबर है कि थलपति विजय ने फिल्म GOAT (The Greatest Of All Time) के लिए मेकर्स से 200 करोड़ रुपये की फीस ली थी जिसने उन्हें देश के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेताओं में शामिल कर दिया है।

-थलपति विजय की कमाई का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह भारत के शीर्ष टैक्स देने वाले सेलिब्रिटीज में शामिल हैं। वित्तीय वर्ष 2024 में थलपति विजय ने करीब 80 करोड़ रुपये एडवांस टैक्स जमा किया था जिससे उनका नाम हाई-प्रोफाइल टैक्सपेयर्स की सूची में शामिल हो गया है।

थलपति विजय की लग्जरी लाइफस्टाइल

-चेन्नई के नीलांकरई इलाके में समंदर किनारे स्थित थलपति विजय का आलीशान बंगला उनकी शाही जीवनशैली का प्रतीक माना जाता है। बताया जाता है कि ये घर हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज के बीच हाउस से प्रेरित है। चेन्नई समेत कई शहरों में थलपति विजय के पास कमर्शियल प्रॉपर्टीज हैं। कोडाइकनाल में भी उनकी करोड़ों की जमीन होने की खबरें हैं, जो उनकी रईसी को दर्शाती हैं।

-एक्टर के कार कलेक्शन में रोल्स-रॉयस घोस्ट, BMW X5 और X6, Audi A8 L, Range Rover Evoque और Mercedes-Benz जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं।

फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी होती है मोटी कमाई

फिल्मों के अलावा थलति विजय कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों से भी मोटी कमाई करते हैं। Coca-Cola और Sunfeast जैसे ब्रांड्स के साथ उनकी साझेदारी रही है। साथ ही रियल एस्टेट और अन्य निवेशों से भी उनकी संपत्ति लगातार बढ़ती रही है।

सुपरहिट फिल्मों का लंबा सफर

थलपति ने अपने करियर में कई बड़ी हिट फिल्में दी हैं। Theri, Beast, Shahjahan और Leo जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। खासतौर पर 'लियो' ने साल 2023 में कई रिकॉर्ड तोड़े थे और विजय की स्टार पावर को फिर साबित किया था।

जन नायकन पर टिकी निगाहें

थलपति विजय की आने वाली फिल्म Jana Nayagan को लेकर भी जबरदस्त चर्चा है। इसे उनकी आखिरी फिल्म माना जा रहा है क्योंकि इसके बाद वह पूरी तरह राजनीति पर फोकस करने वाले हैं। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म की रिलीज कुछ तकनीकी और कानूनी वजहों से अटकी हुई है लेकिन फैंस को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।

क्या सियासत में भी चलेगा थलापति विजय का जादू?

फिल्मी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने के बाद अब थलपति राजनीति में भी अपनी पकड़ मजबूत करते नजर आ रहे हैं। चुनावी नतीजे ही तय करेंगे कि क्या उनका स्टारडम सियासत में भी उतना ही असरदार साबित होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+