Prateek Yadav की सारी संपत्ति बेटियों के नाम, पत्नी अपर्णा को एक पैसा भी नहीं! क्या मौत का था पहले से अंदेशा?
Prateek Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई और बीजेपी लीडर अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन से हर कोई सदमे में हैं। 38 साल के प्रतीक इस तरह से दुनिया को अलविदा कह देंगे ये किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था। हर किसी के मन में उनकी अचानक हुई मौत को लेकर कई तरह के सवाल कौंध रहे हैं तो वहीं इसी बीच एक बड़ी खबर ने फिर से लोगों को हैरत में डाल दिया है।
न्यूज 18 की खबर के मुताबिक प्रतीक ने अपनी सारी संपत्ति को बहुत पहले ही अपनी दोनों बेटियों के नाम कर दिया था और अपनी पत्नी अपर्णा का उन्होंने अपनी वसीयत में जिक्र तक नहीं किया है और ना ही उन्हें कुछ दिया है। इस कथित वसीयत के सामने आने के बाद एक बार फिर से प्रतीक और अपर्णा के रिश्तों पर सवाल खड़े हो गए हैं।

लोग पूछ रहे हैं कि 38 साल की उम्र में तो लोग आज के दौर में अपने करियर को ही संवारने में लगे होते हैं लेकिन प्रतीक ने वसीयत बनवाई थी तो क्या पहले से ही उन्हें अपनी मौत का अंदेशा हो गया था? क्या उनके और उनकी पत्नी के बीच तनाव था, क्या इसी कारण वो डिप्रेशन में थे और बार-बार बीमार पड़ रहे थे?
Prateek Yadav की सारी दौलत बेटियों के नाम, अपर्णा को कुछ नहीं!
इस कथित वसीयत में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि 'प्रतीक यादव की सारी संपत्ति केवल और केवल उनकी दोनों बेटियों को ही मिलेगी। दावा है कि बड़ी बेटी को 25 से 27 वर्ष पूर्ण करने के बाद ही संपत्ति को बेचने या अपनी इच्छानुसार उपयोग करने का अधिकार प्राप्त होगा।'
क्या प्रतीक और अपर्णा के बीच सबकुछ ठीक नहीं था?
हो सकता है उन्होंने ऐसा इसलिए लिखा हो जिससे उनकी बेटियों का भविष्य पूरी तरह से सुरक्षित रहे। अपना सबकुछ अपनr संतान को देना ये तो समझ में आता है लेकिन पत्नी को अपनी वसीयत में हिस्सेदारी ना देना यही बताता है कि उनके और अपर्णा के बीच सबकुछ सही नहीं था।

जनवरी में आई थी प्रतीक-अपर्णा के बीच तनाव की खबर
दरअसल ये बातें सिर्फ इसलिए हो रही है क्योंकि जनवरी 2026 में यानी कि इसी साल की शुरुआत में प्रतीक यादव और अपर्णा यादव के रिश्तों में तनाव की बातें सामने आई थीं। सोशल मीडिया पर प्रतीक यादव की ओर से कुछ ऐसी टिप्पणियां की गई थीं, जिनसे पता चला था कि वो अपर्णा से खुश नहीं थे।
'फैमिली डेस्ट्रॉयर' है अपर्णा यादव, पति Prateek Yadav ने लगाए थे आरोप
अपनी पोस्ट में उन्होंने अपर्णा यादव को 'फैमिली डेस्ट्रॉयर' यानी कि परिवार उजाड़ने वाली महिला तक कह दिया था। उन्होंने लिखा था कि 'इस महिला को सिर्फ अपने आप से मतलब है, इसने मेरा घर तोड़ दिया, ये स्वार्थी औरत है, मैं तलाक लेने जा रहा हूं।'
'हम दोनों साथ हैं अब कोई दिक्कत नहीं है'
हालांकि इस विवाद के दो दिन बाद ही प्रतीक ने दूसरा वीडियो जारी किया था और कहा था कि 'उनके और उनकी पत्नी के बीच का मतभेद सुलझ गया है और वो दोनों साथ हैं अब कोई दिक्कत नहीं है।' उस बयान से लोगों को राहत मिली थी,फिर भी सूत्रों का दावा है कि अंदरूनी तौर पर हालात पूरी तरह सामान्य नहीं थे।

यादव परिवार की ओऱ से कोई बयान सामने नहीं आया
अब जब इस कथित वसीयत की बातें सामने आई हैं, तो इसे उसी पुराने विवाद से सीधे जोड़कर देखा जा रहा है। लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर वे कौन सी परिस्थितियां थीं, जिन्होंने प्रतीक यादव को ऐसा बड़ा फैसला लेने को मजबूर होना पड़ा। हालांकि, इस पूरे मामले पर यादव परिवार या किसी भी संबंधित पक्ष की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वसीयत की सार्वजनिक पुष्टि भी नहीं हुई है।

प्रतीक यादव की नेटवर्थ कितनी है?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रतीक यादव की निजी नेट वर्थ 5.5 करोड़ रुपये से 7 करोड़ रुपये के बीच होने का अनुमान है, जो मुख्य रूप से रियल एस्टेट और फिटनेस बिजनेस की वजह से थी, 2015-16 में, प्रतीक ने 1.47 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किया था।उनके पास ₹5 करोड़ की कीमत वाली एक लग्ज़री लैम्बोर्गिनी कार भी थी।
23 करोड़ रु की संपत्ति, अपर्णा के हलफनामें में जिक्र
लेकिन उनकी पत्नी अपर्णा यादव द्वारा दायर चुनावी हलफनामे के अनुसार, इस दंपति की कुल घोषित संपत्ति (चल और अचल) लगभग 23 करोड़ रुपये है, जिसमें अपर्णा यादव के पास लगभग ₹14.8 करोड़ की संपत्ति थी, जिसमें ₹1.88 करोड़ से अधिक के गहने शामिल थे।














Click it and Unblock the Notifications