World Cup 2027 से पहले किंग कोहली की दहाड़! IPL 2026 के बीच कर दिया बड़ा खुलासा

World Cup 2027 Virat Kohli: टीम इंडिया के रन मशीन बल्लेबाज विराट कोहली ने आखिरकार साल 2027 में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर चुप्पी तोड़ दी है। टी-20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके कोहली अब केवल वनडे और आईपीएल (IPL) पर फोकस कर रहे हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि वे वर्ल्ड कप का हिस्सा बनना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें भी तय हैं।

खुद को लेकर क्या बोले कोहली (World Cup 2027 Virat Kohli)

विराट कोहली का मानना है कि इस स्तर पर आकर उन्हें बार-बार अपनी काबिलियत साबित करने की जरूरत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर मुझे ऐसा महसूस कराया गया कि मुझे लगातार अपनी योग्यता और वैल्यू साबित करनी है, तो मैं उस जगह (टीम) का हिस्सा नहीं रहना चाहूंगा। मैं अपनी तैयारी और खेल के प्रति नजरिए को लेकर बहुत ईमानदार हूं। मैं कड़ी मेहनत करता हूं और सिर झुकाकर अपना काम करता हूं।

World Cup 2027 1

'अगर वैल्यू रहेगी तो ही मैदान पर दिखूंगा'

साल 2027 वर्ल्ड कप में खेलने के सवाल पर विराट ने बड़ी स्पष्टता के साथ अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि हम अभी 2026 के बीच में हैं। मुझसे कई बार पूछा गया है कि क्या मैं 2027 में खेलूंगा? जाहिर है, अगर मैं क्रिकेट खेल रहा हूं तो मैं भारत के लिए खेलना चाहता हूं और वर्ल्ड कप का हिस्सा बनना चाहता हूं। लेकिन मेरी वैल्यू (उपयोगिता) स्पष्ट होनी चाहिए। अगर मुझे और मैनेजमेंट को लगता है कि मैं टीम के माहौल में कुछ सकारात्मक जोड़ सकता हूं तो मैं जरूर दिखूंगा।

संन्यास के बाद भी जारी है फॉर्म

छह महीने के लंबे ब्रेक के बाद जब विराट ने पिछले साल वनडे क्रिकेट में वापसी की तो उन्होंने आलोचकों के मुंह पर अपने बल्ले से ताला लगा दिया। उन्होंने महज 7 मैचों में 3 शतक और 3 अर्धशतक जड़कर यह साबित किया कि उम्र केवल एक आंकड़ा है। हाल ही में आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ जड़ा उनका शानदार शतक इस बात का सबूत है कि लंबे समय तक मैदान से बाहर रहने के बावजूद उनका फॉर्म बरकरार है।

विराट कोहली उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने क्रिकेट के हर बड़े खिताब को छुआ है। उनके पास दो आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, एक वनडे वर्ल्ड कप (2011), एक टी20 वर्ल्ड कप (2024) और आईपीएल ट्रॉफी (RCB के साथ) है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+