सोनाक्षी-जहीर की शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि गुस्से में लाल हुईं कांग्रेस नेता सुप्रिया, सरेआम कही ये बात
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल पिछले कई दिनों से अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में हैं। मुंबई में एक निजी समारोह में 23 जून को सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल ने सिविल मैरिज से शादी की है।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल पिछले सात सालों से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। इस शादी के बाद सोशल मीडिया पर कपल को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। ये ट्रोलिंग इतनी सख्त और भयानक है, सोनाक्षी और इकबाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की घोषणा के बाद से कमेंट के सेक्शन को बंद कर दिया है।

सोनाक्षी-जहीर की शादी पर क्या बोलीं कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत?
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत (Congress leader Supriya Shrinate)ने सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी पर उनके खिलाफ फैलाई जा रही 'नफरत' पर नाराजगी जाहिर की है। सुप्रिया श्रीनेत ने सोनाक्षी और जहीर को ट्रोल करने वालों को 'घिनौना और जहरीला' तक कह दिया।''
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर कहा,
''7 साल से ज्यादा समय से रिलेशनशिप में रह रहे दो प्यार करने वाले लोग शादी कर लेते हैं। उम्मीद की जाती है कि एक-दूसरे को ढेर सारा प्यार और बधाई संदेश मिलेंगे, जिसमें उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी जाएंगी। लेकिन इसके बजाय उन्हें अपने इंस्टाग्राम फीड पर टिप्पणियां बंद करनी पड़ीं, ताकि उनके प्रति हो रही नफरत से बचा जा सके। आप दोनों को प्यार, समझ और भरोसे से भरी शादी की शुभकामनाएं, कुछ ऐसा जिसके बारे में ट्रोल्स को कुछ भी पता नहीं है। आप दोनों की खुशहाल जिंदगी के लिए सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को बधाई। भगवान इन घिनौने जहरीले, ट्रोल्स को भी आशीर्वाद दें।''
Two people in love, in a relationship for over 7 years get married
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) June 24, 2024
One expects an outpouring of love and congratulatory messages wishing them all the best for their future
But instead they had to disable comments on their Instagram feed to avoid the hate that was being thrown… pic.twitter.com/QhGzPLI3VX

ये भी पढ़ें- सोनाक्षी सिन्हा की शादी से क्यों गायब रहे दोनों भाई? लव सिन्हा ने बताई वजह, कहा- 'मुझे 1-2 दिनों...'
कौन हैं जहीर इकबाल कौन हैं और सोनाक्षी से उनकी मुलाकात कैसे हुई?
सोनाक्षी और जहीर एक-दूसरे को पिछले सात सालों से जानते हैं। सोनाक्षी और जहीर की मुलाकात सलमान खान ने एक समारोह के दौरान करवाई थी। फिर सलमान खान ने जहीर को फिल्म 'दी नोटबुक' से लॉन्च किया था। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर ने 2022 में एक साथ 'डबल एक्स एल' में एक साथ काम किया है।

जहीर इकबाल के रईस परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता इकबाल रतनसी एक जौहरी और बिजनेसमैन हैं। वहीं जहीर की मां एक हाउस वाइफ हैं। जहीर इकबाल के परिवार का सलमान खान के साथ गहरा रिश्ता है ।
जहीर इकबाल का पूरा नाम जहीर इकबाल रतनसी है। जहीर ने मुंबई स्कॉटिश स्कूल से ग्रेजुएशन की है। जहीर इकबाल ने साल 2019 में बॉलीवुड में फिल्म 'दी नोटबुक' से अपने करियर की शुरुआत की है।
ये भी पढ़ें- सोनाक्षी सिन्हा ने शादी होते ही उठाया ये बड़ा कदम, मुस्लिम पति के चलते लिया ये बड़ा फैसला












Click it and Unblock the Notifications