न तो हिंदू, न तो मुस्लिम रिवाज, इस तरीके से हुई सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी, सामने आई पहली तस्वीरें

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal married: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल कई सालों तक डेट करने के बाद आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में एक निजी समारोह में शादी की।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की अब शादी की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं। सोनाक्षी और जहीर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरें शेयर की हैं, जो अब वायरल हो रही है।

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal married

ये भी पढ़ें- मुस्लिम बॉयफ्रेंड से निकाह पर सोनाक्षी को मिली बद्दुआ! अगर 5 साल भी चली शादी तो... विवादित बयान से मचा बवाल

सोनाक्षी ऑफ-व्हाइट साड़ी और कम से कम जूलरी में खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने बालों के बन में सफेद गुलाब लगाए हुए हैं। वहीं जहीर सफेद कुर्ते में शानदार लग रहे हैं।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने की सिविल मैरिज

सोनाक्षी और जहीर इकबाल की शादी को लेकर कहा जा रहा था कि इनकी शादी मुस्लिम रीति-रिवाजों से हो सकती है। हालांकि ये शादी न तो हिंदू,न तो मुस्लिम रीति-रिवाजों से हुई है। ये एक सिविल मैरिज थी।

रिपोर्ट के मुताबिक सोनाक्षी और जहीर ने कथित तौर पर 23 जून को सिविल मैरिज की है। दूल्हे के पिता इकबाल रतनसी ने इस बात का खुलासा किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि, ''इसमें न तो हिंदू और न ही मुस्लिम रीति-रिवाज होंगे। यह एक सिविल मैरिज होगी।''

ये भी पढ़ें- Sonakshi-Zaheer की शादी से पहले परिवार में था तनाव, शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- 'अब परिवार में सब कुछ...'

कपल ने लिखा- आज ही के दिन हम दोनों ने एक-दूसरे की आंखों में प्यार देखा था

सोनाक्षी और जहीर इकबाल ने शादी की तस्वीरों को शेयर कर लिखा,

"इसी दिन, सात साल पहले (23.06.2017) हमने एक-दूसरे की आंखों में प्यार को उसके पवित्र रूप में देखा और उसे जीवन भर थामे रखने का फैसला किया। आज उस प्यार ने हमें सभी चुनौतियों और जीत के जरिए से मार्गदर्शन किया है और इस पल तक ले आया... जहां हमारे दोनों परिवारों और हमारे देवताओं के आशीर्वाद से... अब हम पति-पत्नी हैं। यहां प्यार, उम्मीद और एक-दूसरे के साथ सभी खूबसूरत चीजें हैं, अभी से लेकर हमेशा के लिए सोनाक्षी- जहीर 23.06.2024।"

क्या शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा इस्लाम धर्म अपनाएंगी?

जहीर के पिता ने उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया था, जिनमें दावा किया गया था कि सोनाक्षी अपनी शादी के बाद इस्लाम धर्म अपना सकती हैं। उन्होंने कहा था, ''वह धर्म परिवर्तन नहीं कर रही हैं और यह पक्का है। उनका मिलन दिलों का मिलन है और धर्म की इसमें कोई भूमिका नहीं है। मैं मानवता में विश्वास करता हूं। भगवान को हिंदू भगवान कहते हैं और मुसलमान अल्लाह। लेकिन आखिरकार, हम सभी इंसान हैं। मेरा आशीर्वाद जहीर और सोनाक्षी के साथ है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+