सोनाक्षी सिन्हा की शादी से क्यों गायब रहे दोनों भाई? लव सिन्हा ने बताई वजह, कहा- 'मुझे 1-2 दिनों...'
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अब पति-पत्नी बन चुके हैं। 23 जून को कपल ने अपने घर में रजिस्टर्ड वेडिंग की है। हालांकि इस चीज ने सभी का ध्यान खींचा की एक्ट्रेस के दोनों भाई लव-कुश शादी से गायब रहे।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में दोनों के परिवार वाले, करीबी दोस्तों के अलावा तमाम बॉलीवुड सितारे शामिल हुए। लेकिन सोनाक्षी के दोनों भाई लव सिन्हा और कुश सिन्हा अनुपस्थिति रहे। इसके अलावा शादी की किसी भी रस्म ममें एक्ट्रेस के दोनों भाई नजर नहीं आए।

अब हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव सिन्हा ने इस पर अपना रिएक्शन दिया। लव ने बात करते हुए कहा कि, 'कृपया एक या दो दिन का टाइम दें। अगर मुझे लगा कि मैं कर सकता हूं तो मैं आपके सवाल का जवाब दूंगा। पूछने के लिए धन्यवाद।'
लव सिन्हा के इस जवाब से अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह अपनी बहन सोनाक्षी सिन्हा की शादी से नाराज हैं। उन्होंने ना तो एक्ट्रेस की शादी पर खुशी जाहिर की और ना ही उन्होंने अफवाहों का खंडन किया। बता दें कि, सोनाक्षी के करीबी दोस्त एक्टर साकिब सलीम ने उनकी शादी में भाई की जिम्मेदारी निभाई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लेकिन एक्ट्रेस के दोनों भाई गायब दिखे।
बता दें कि, जब से सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की खबरें सामने आई हैं तो ऐसी खबरें आ रही हैं कि सिन्हा परिवार इस शादी से बिल्कुल खुश नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो परिवार को मनाने की वजह से कपल की शादी अटकी हुई थी। हालांकि बाद में एक्ट्रेस के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने इन अफवाहों पर ब्रेक लगाते हुए कहा था कि वह शादी में जरूर शामिल होंगे। खैर अब सोनाक्षी और जहीर पति-पत्नी बन चुके हैं वहीं सोशल मीडिया पर कपल को फैंस बधाई दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications