सोनाक्षी सिन्हा ने शादी होते ही उठाया ये बड़ा कदम, मुस्लिम पति के चलते लिया ये बड़ा फैसला
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने गत 23 जून 2024 (रविवार) को अपने घर पर दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में जहीर इकबाल से रजिस्टर्ड शादी कर ली है। हिंदी सिनेमा के लिजेंड्री एक्टर और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी और उनके पति जहीर इकबाल की शादी की तस्वीरें और वीडियोज इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की शादी
आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने 7 साल डेट करने के बाद आखिरकार अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी कर ली है। शादी के तुरंत बाद ही सोनाक्षी ने पति जहीर इकबाल की वजह से हैरान कर देने वाला कदम उठाया है।

वाइट आउटफिट में दूल्हा-दुल्हन खूबसूरत लग रहे थे
आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने न ही निकाह किया और न ही सात फेरे लिए लेकिन ये जोड़ी रजिस्टर्ड मैरिज कर शादी के बंधन में बंध गई है। कपल ने अपनी शादी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वाइट आउटफिट में दूल्हा-दुल्हन बहुत ही खूबसूरत लग रहे थे।
सोनाक्षी-जहीर की शादी की तस्वीरें हुईं ट्रोल
वहीं तस्वीरों की सीरीज में से एक में जहीर सोनाक्षी के हाथ पर किस करते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद दूसरी तस्वीर में सोनाक्षी अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा का हाथ थामे नजर आ रही हैं और उनके पति जहीर शादी के डॉक्यूमेंट्स पर साइन करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं तीसरी तस्वीर में सोनाक्षी और जहीर एक दूसरे को थामे हुए स्माइल के साथ पोज देते दिख रहे हैं।
सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर लिखी थीं ऐसी बातें
इन फोटोज को शेयर करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने कैप्शन में लिखा है- आज ही के दिन, सात साल पहले (23.06.2017) हमने एक-दूसरे की आंखों में प्यार को उसके प्योरेस्ट फॉर्म में देखा और इसे कायम रखने का फैसला किया था। आज उस प्यार ने हमें सभी चैलेंजेस और जीत में गाइड किया है... इस मोमेंट तक पहुंचाया है... जहां हमारी दोनों फैमिलीज और गॉड्स के आशीर्वाद से... अब हम मैन एंड वाइफ हैं। यहां अब से लेकर हमेशा तक एक-दूसरे के साथ प्यार, आशा और सभी खूबसूरत चीजें हैं. सोनाक्षी-जहीर 23-6-2024।
सोनाक्षी-जहीर ने कमेंट सेक्शन को किया डिसेबल
आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने शादी की तस्वीरें पोस्ट करने के तुरंत बाद ट्रोलिंग से बचने के लिए अपने कमेंट सेक्शन को ही बंद कर दिया है। वैसे सोनाक्षी और जहीर अपनी शादी की खबरें आने के बाद से ही ट्रोल हो रहे हैं। दोनों को अलग-अलग धर्म में शादी करने पर ट्रोल किया जा रहा है। ऐसे में कपल ने अपनी शादी की खुशी को खराब होने से बचाने के लिए कमेंट सेक्शन को बंद कर दिया है ताकि लोग उन्हें बेहुदा कमेंट्स न कर सकें।
मुस्लिम बॉयफ्रेंड से सोनाक्षी सिन्हा ने की है शादी
जानाकीर के अनुसार हिंदू धर्म से ताल्लुक रखने वाली एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की है। कपल की शादी की खबरें जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, लोगों ने कई तरह की बातें करना शुरू कर दिया था। ऐसे में अपने मु्स्लिम पति को ट्रोल होने से बचाने के लिए सोनाक्षी सिन्हा को कमेंट सेक्शन बंद करने का बड़ा फैसला लेना पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications