कांवड़ यात्रा: योगी सरकार के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, यूपी और केंद्र सरकार को नोटिस जारी
नई दिल्ली, जुलाई 14। कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर के खतरे के बीच कांवड़ यात्रा को लेकर यूपी और उत्तराखंड सरकार के बीच घमासान देखने को मिल रहा है। दरअसल, उत्तराखंड सरकार ने कांवड़ यात्रा पर बैन लगा दिया है, लेकिन यूपी सरकार ने कांवड़ यात्रा को अनुमति दी है। अब यूपी सरकार के इस फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। जस्टिस रोहिंटन एफ नरीमन की बेंच ने इस मामले में उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार को नोटिस भेजा है। मामले की सुनवाई 16 जुलाई को होगी।
Recommended Video

यूपी सरकार को लग सकता है झटका!
माना जा रहा है कि इस सुनवाई में उत्तर प्रदेश सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि कोरोना काल में कांवड़ यात्रा का आयोजन बहुत बड़ी महामारी को निमंत्रण दे सकता है। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए इस मामले में अपना हस्तक्षेप किया है, इसलिए भी माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट कांवड़ यात्रा को लेकर यूपी सरकार को अपना फैसला बदलने के लिए कह सकता है। आपको बता दें कि कांवड़ यात्रा की शुरुआत 25 जुलाई से होनी है। पिछले साल भी कोरोना महामारी की वजह से ही कांवड़ यात्रा को रद्द कर दिया गया था।
आपको बता दें कि मंगलवार को यूपी सरकार ने कांवड़ यात्रा को परमिशन दे दी थी। यूपी सरकार का ये फैसला उत्तराखंड सरकार के उस फैसले के बाद आया था, जिसमें उसने कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया था। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि कांवड़ यात्रा से ज्यादा अहम है लोगों की जान बचाना, इसलिए कांवड़ यात्रा को लगातार दूसरी बार कैंसिल करने का फैसला लिया गया है। उत्तराखंड के अलावा अभी तक ओडिशा ने भी कांवड़ यात्रा पर बैन लगा दिया है।
-
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications