श्रद्धा कपूर होंगी बड़े पर्दे की नई इच्छाधारी नागिन, फिल्म का नाम सामने आते ही वायरल हुए मजेदार मीम

नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्मों की कहानी में शुरू से ही नाग-नागिन का दबदबा रहा है। अब तो टीवी शो में भी इच्छाधारी नाग-नागिन की एंट्री हो चुकी है। बॉलीवुड की बात करें तो इच्छाधारी नागिन के रोल में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी ने करोड़ों दर्शकों का दिल जीता। हालांकि उनके बाद कई एक्ट्रेस ने नागिन के रूप में टीवी और बड़े पर्दे पर अभियन किया लेकिन श्रीदेवी की जगह कोई नहीं ले पाया। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर जल्द ही इच्छाधारी नागिन बनकर बड़े पर्दे पर फैंस को चौंकाने वाली हैं।

श्रद्धा कपूर की नई फिल्म का नाम

श्रद्धा कपूर की नई फिल्म का नाम

जी हां, कोरोना वायरस लॉकडाउन के प्रतिबंधों में छूट मिलने के बाद अब मुंबई नगरी में फिर से शूटिंग शरू हो गई है। इस बीच कलाकार अपने अगले प्रोजेक्ट पर भी काम कर रहे हैं। श्रद्धा कपूर ने भी हाल ही में एक नई फिल्म साइन की है। अपने इस प्रोजेक्ट में श्रद्धा कपूर इच्छाधारी नागिन के किरदार में दर्शकों को दिल जीतने वाली हैं। मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म का नाम 'नागिन' होगा और इसे तीन पार्ट में रिलीज किया जाएगा।

श्रद्धा कपूर के फैंस एक्साइटेड

श्रद्धा कपूर के फैंस एक्साइटेड

श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म 'नागिन' को फिल्ममेकर विशाल फुरिया डायरेक्ट करेंगे और निखिल द्विवेदी प्रोड्यूसर होंगे। बता दें कि ऐसा पहली बार होगा जब श्रद्धा कपूर बड़े पर्दे पर एक इच्छाधारी नागिर ने के किरदार में नजर आएंगी। इससे पहले श्रद्धा के फैंस ने उन्हें रोमांटिक, एक्शन और गंभीर रोल में ही देखा है। श्रद्धा कपूर के फैंस भी उनके इस किरदार को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

श्रद्धा कपूर ने खुद ट्वीट कर दी जानकारी

श्रद्धा कपूर ने खुद ट्वीट कर दी जानकारी

खुद श्रद्धा कपूर ने भी ट्वीट कर अपनी इस फिल्म को लेकर हो रहे एक्साइटमेंट को जाहिर किया है। श्रद्धा ने लिखा, 'स्क्रीन पर नागिन का किरदार निभाना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है, मैं इसे लेकर काफी एक्साइटेड हूं। मैंने बचपन से फिल्म नगिना और निगाहें में श्रीदेवी मैम को देखा है, उन्हें एडमायर किया है, उन्हें अपना आदर्श माना है। हमेशा से उनकी तरह का किरदार निभाना चाहती थी, जोकि भारत की लोककथाओं में बसा हुआ है।'

वायरल हुए मजेदार मीम्स

वायरल हुए मजेदार मीम्स

सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर के किरदार और फिल्म की पुष्टि के बाद इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। सोशल मीडिया यूजर्स ने श्रद्धा कपूर के नागिन वाले किरदार को लेकर कई मजेदार मीम शेयर किए हैं। इनमें से कई मीम तो ऐसे हैं जिसे पहली नजर में देखने पर ही हंसी छूट जाती है। कई यूजर्स ने फोटोशॉप की मदद से श्रद्धा के फेस को सांप के फोटो के साथ मर्ज करने की कोशिश की है। यह मीम अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: शादी के बाद नेहा कक्कड़ ने बदला नाम, सोशल मीडिया पर इशारों में किया ऐलान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+