शादी के बाद नेहा कक्कड़ ने बदला नाम, सोशल मीडिया पर इशारों में किया ऐलान

नई दिल्ली। रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर अपना नाम बदल लिया है। अब नेहा कक्कड़ की इंस्टाग्राम प्रोफाइल खोलने पर आपको यूजर बायो में 'नेहा कक्कड़ (मिसेज सिंह)' लिखा दिखाई देगा। शादी के चार दिन बाद सिंगर ने अपने नाम के साथ पति का सरनेम जोड़कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। बता दें कि नेहा ने अपने बॉयफ्रेंड रोहनप्रीत सिंह के साथ 24 अक्‍टूबर को पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की।

इंस्टाग्राम पर बदला नेहा कक्कड़ का नाम

इंस्टाग्राम पर बदला नेहा कक्कड़ का नाम

पिछले कुछ सप्ताह से नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत सुर्खियों में छाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर नेहा खुद अपनी मेहंदी से लेकर हल्‍दी और शादी से लेकर रिसेप्‍शन तक की तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ साझा किए। अब नेहा ने अपनी सोशल मीडिया वाली दुनिया में भी रोहनप्रीत को जोड़ दिया है। गुरुवार को जब फैंस और यूजर्स ने उनकी इंस्टाग्राम आईडी खोली तो शॉक रह गए। सिंगर ने 'नेहा कक्‍कड़' के साथ 'मिसेज सिंह' भी जोड़ दिया है।

Recommended Video

    Neha kakkad के Reception की तस्वीरें वायरल, देखें हल्दी से शादी तक की Photos | वनइंडिया हिंदी
    'मिसेज सिंह' कहलाना पसंद करती हैं नेहा

    'मिसेज सिंह' कहलाना पसंद करती हैं नेहा

    बता दें कि अब तक जितनी भी बॉलीवुड सेलेब्रिटी ने शादी की है तो उन्होंने अपने सरनेम के साथ ही पति का नाम जोड़ा है। सोनम कपूर से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक ने शादी के बाद ऐसा ही किया है। लेकिन 24 अक्टूबर को रोहनप्रीत के साथ ब्याह रचाने वालीं सिंगर नेहा कक्कड़ ने कुछ अलग करने का फैसला किया। वह सोशल मीडिया पर खुद को 'मिसेज सिंह' के नाम से बुलाया जाना ज्यादा पसंद करती हैं। फैंस भी नेहा की इंस्टाग्राम आईडी में इस बदलाव को काफी पसंद कर रहे हैं।

    पंजाबी और हिंदू रीति-रिवाज से की शादी

    पंजाबी और हिंदू रीति-रिवाज से की शादी

    बता दें कि नेहा और रोहनप्रीत का रोका समारोह 21 सितंबर को मुंबई में हुआ। 23 अक्टूबर को दिल्ली में हुई हल्दी और मेहंदी सेरेमनी ने शादी समारोह में चार चांद लगा दिया। इसके बाद अगले दिन अगले दिन यानी 24 अक्टूबर को गुरुद्वारा में पंजाबी रीति-रिवाज और फिर उसी दिन शाम को हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार रोहनप्रीत के साथ सात फेरे लिए। इसके बाद नेहा और रोहनप्रीत अपने रिसेप्शन के लिए चंडीगढ़ गए।

    यह भी पढ़ें: सिंगर नेहा कक्कड़ ने शेयर की शादी की ये खूबसूरत तस्वीरें, लिखा- 'रोहन जब तेरे साथ होती हूं तो अच्छी लगती हूं'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+