तीन हफ्ते से तिहाड़ जेल में बंद छात्रा सफूरा जरगर, परिवार ने कहा- अदालत पर पूरा भरोसा
नई दिल्ली। दिल्ली हिंसा में संलिप्तता के आरोपों में गिरफ्तार जामिया मिलिया इस्लामिया की छात्रा सफूरा जरगर को तिहाड़ जेल में तीन हफ्ते हो गए हैं। उनको 13 अप्रैल को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन पर यूएपीए (अनलॉफुल एक्टिविटी प्रिवेंशन एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया गया है। सफूरा तीन माह की गर्भवती हैं। जिसका हवाला देते हुए उनके वकील ने कोर्ट से जमानत मांगी थी लेकिन उनको जमानत नहीं मिल पाई।
Recommended Video

तीन हफ्ते में दूसरी बार पति से हुई बात
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को सफूरा के पति की उनसे बात हुई। उनके जेल जाने के बाद दो बार ही वो सफूरा से बात कर पाए हैं।उन्होंने बताया कि मंगलवार को 4 मिनट उनकी सफूरा से बात हुई जिसमें दो बार फोन कट भी गया। इस दौरान सफूरा अपने माता-पिता और सास-ससुर की तबीयत के बारे में पूछती रहीं। अपने खानपान के बारे में भी बताया कि कैसे उनको परेशानी हो रही है।
सफूरा के पति ने बताया कि तीन हफ्ते से उन्होंने अपनी पत्नी को देखा नहीं है। दो बार फोन पर ही बात हो सकी है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर सफूरा को लेकर बहुत कुछ हल्की बातें की जा रही हैं। उनकी शादी और प्रेग्नेंसी को लेकर भी कमेंट किए जा रहे हैं लेकिन मैंने इसपर कुछ भी सफूरा से नहीं कहा। ये उसको और ज्यादा परेशान करने वाला होता।

परिवार ने कहा- मुश्किल समय लेकिन अदालत पर भरोसा
सफूरा के जेल जाने और जमानत ना मिलने से परिवार भी चिंतित है। वहीं सोशल मीडिया में उन पर हो रही छींटाकशी को लेकर भी परिवार ने चिंता जाहिर की है। हालांकि परिवार ने कहा है कि उनको अदालत पर पूरा भरोसा है। साथ ही सफूरा पर भी विश्वास है कि इस मुश्किल समय से निकल जाएंगी। उनकी बहन ने लिखा है कि इस समय जो हो रहा है,वो उनके लिए किसी धीमी मौत की तरह है। वहीं सफूरा के वकील रितेश धर ने बताया है कि अदालत के सामने उन्होंने एफआईआर में सफूरा का नाम ना होने और गर्भवती होने का तर्क देते हुए जमानत मांगी थी लेकिन कोर्ट ने जमानत खारिज कर दी।

दिल्ली दंगे के मामले में गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पर चरित्र हनन
लॉकडाउन लागू होने के बाद दिल्ली पुलिस ने कई छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को दिल्ली दंगे से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया है। 27 साल की जरगर को भी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने UAPA के तहत गिरफ्तार किया था। अब उनके खिलाफ फेसबुक और ट्विटर पर लगातार कुछ लोग लिख रहे हैं और उनके चरित्र हनन की कोशिश की जा रही है। कई लोगों ने उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर हल्के कमेंट किए हैं। जिसके बाद कई लोगों ने उनके पक्ष में लिखा है। बुधवार को #सफूराजरगरमेरीबहनहै टॉप ट्रेंड में है।
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications