RSS On Aurangzeb: 'आक्रमणकारी मानसिकता वाले लोग देश के लिए खतरा', औरंगजेब विवाद पर RSS ने क्या कहा?
RSS On Aurangzeb: देश में औरंगजेब को लेकर छिड़ी बहस और नागपुर हिंसा के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS का इस पर बड़ा बयान सामने आया है। RSS के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने औरंगजेब पर मचे बवाल पर रविवार, 23 मार्च को बंगलूरू में कहा कि अतीत में बहुत सी घटनाएं हुई हैं।
गंगा-जमुनी तहजीब की वकालत करने वालों ने कभी दारा शिकोह को आगे लाने के बारे में नहीं सोचा। क्या हम किसी ऐसे व्यक्ति को आइकॉन बनाएंगे जो भारत की संस्कृति के खिलाफ था? या हम उन लोगों के साथ जाएंगे जिन्होंने इस धरती की परंपराओं के अनुसार काम किया?

RSS On Aurangzeb: आरएसएस महासचिव ने क्या कहा?
आरएसएस के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले कहते हैं, "अतीत में बहुत सी घटनाएं हुई हैं। औरंगजेब के भाई दारा शिकोह को हीरो नहीं बनाया गया। गंगा-जमुनी तहजीब की वकालत करने वालों ने कभी दारा शिकोह को आगे लाने के बारे में नहीं सोचा। क्या हम किसी ऐसे व्यक्ति को आइकॉन बनाएंगे जो भारत की संस्कृति के खिलाफ था, या हम उन लोगों के साथ जाएंगे जिन्होंने इस भूमि की परंपराओं के अनुसार काम किया?"
दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि, अगर आजादी की लड़ाई अंग्रेजों के खिलाफ लड़ी जाती है, तो यह आजादी की लड़ाई है। उनसे पहले जो लोग थे (अंग्रेज) उनके खिलाफ लड़ाई भी आजादी की लड़ाई थी। महाराणा प्रताप ने जो किया वह आजादी की लड़ाई थी।
आरएसएस महासचिव ने आगे कहा कि, अगर आक्रमणकारी मानसिकता वाले लोग हैं तो वे देश के लिए खतरा हैं। हमें तय करना होगा कि हम अपने देश की संस्कृति के साथ किसे जोड़ने जा रहे हैं यह धर्म की बात नहीं है, यह आरएसएस का दृढ़ विचार है।
RSS On Aurangzeb: वक्फ विधेयक पर बोले दत्तात्रोय
वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 पर आरएसएस महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने कहा, "सरकार ने वक्फ के लिए एक आयोग बनाया है। हम देखेंगे कि वे क्या लेकर आते हैं। अब तक जो भी हुआ है वह सही दिशा में हुआ है। हम देखेंगे कि आगे क्या होता है।












Click it and Unblock the Notifications