RRB Recruitment 2026: सेक्शन कंट्रोलर पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 35 हजार से ज्यादा सैलरी, मिलेगी कई सुविधाएं

RRB Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। यह पद रेलवे संचालन व्यवस्था का अहम हिस्सा माना जाता है, जहां कर्मचारियों की जिम्मेदारी ट्रेनों की आवाजाही पर नजर रखने और पूरे नेटवर्क को सुचारू रूप से संचालित करने की होती है।

रेलवे में स्थायी सरकारी नौकरी और आकर्षक वेतन की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर हो सकता है। भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित योग्यता और आयु सीमा पूरी करने के बाद ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

RRB Recruitment 2026

119 पदों पर होगी भर्ती

आरआरबी द्वारा जारी भर्ती अभियान के तहत कुल 119 सेक्शन कंट्रोलर पदों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति रेलवे के विभिन्न जोनों में की जाएगी।

सबसे ज्यादा 17 पद ईस्ट सेंट्रल रेलवे में उपलब्ध हैं। इसके अलावा साउथ ईस्टर्न रेलवे में 14, सदर्न रेलवे और वेस्टर्न रेलवे में 13-13, सेंट्रल रेलवे और नॉर्दर्न रेलवे में 8-8 पद निर्धारित किए गए हैं।

वहीं साउथ वेस्टर्न रेलवे में 8, ईस्टर्न रेलवे में 7, ईस्ट कोस्ट रेलवे और नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे में 6-6, नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे, साउथ सेंट्रल रेलवे और वेस्ट सेंट्रल रेलवे में 5-5 पद रखे गए हैं। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे और साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे में 2-2 रिक्तियां हैं।

जोन के अनुसार रिक्तियों का विवरण

सेक्शन कंट्रोलर के कुल 119 रिक्त पदों को भारतीय रेलवे के अलग-अलग भर्ती जोनों में आवश्यकता के अनुसार विभाजित किया गया है। इन सभी जोनों के अंतर्गत किस क्षेत्र में कितनी रिक्तियां तय की गई हैं, उसका पूरा विवरण नीचे देख सकते हैं-

रेलवे जोन (Railway Zone) रिक्त पदों की संख्या (Vacancies)
पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway - ECR) 17
दक्षिण पूर्व रेलवे (South Eastern Railway - SER) 14
दक्षिण रेलवे (Southern Railway - SR) 13
पश्चिम रेलवे (Western Railway - WR) 13
मध्य रेलवे (Central Railway - CR) 08
उत्तर रेलवे (Northern Railway - NR) 08
दक्षिण पश्चिम रेलवे (South Western Railway - SWR) 08
पूर्वी रेलवे (Eastern Railway - ER) 07
पूर्वी तटीय रेलवे (East Coast Railway - ECoR) 06
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (North East Frontier Railway - NFR) 06
पूर्वोत्तर रेलवे (North Eastern Railway - NER) 05
दक्षिण मध्य रेलवे (South Central Railway - SCR) 05
पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway - WCR) 05
उत्तर मध्य रेलवे (North Central Railway - NCR) 02
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (South East Central Railway - SECR) 02

आवेदन के लिए जरूरी योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार का भारत का नागरिक होना जरूरी है। साथ ही किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।

कितनी होनी चाहिए उम्र?

सेक्शन कंट्रोलर पद के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष तय की गई है।

आयु की गणना 1 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

परीक्षा में किन विषयों से आएंगे सवाल?

भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, गणित और रीजनिंग से जुड़े प्रश्न पूछे जा सकते हैं।

इसके अलावा कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी, रेलवे संचालन से संबंधित समझ, तकनीकी जागरूकता, प्रशासनिक क्षमता, संचार कौशल, मानसिक योग्यता और समस्या समाधान से जुड़े विषय भी परीक्षा का हिस्सा होंगे। सही रणनीति और सिलेबस के अनुसार तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए सफलता की संभावना बढ़ सकती है।

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-6 के तहत शुरुआती वेतन 35,400 रुपये प्रतिमाह मिलेगा। इसके साथ महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाएं भी नियमों के अनुसार प्रदान की जाएंगी।

चयन प्रक्रिया क्या होगी?

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा।

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल परीक्षण

सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम मेरिट के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

इसके बाद भर्ती सेक्शन में उपलब्ध Section Controller Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें। नए उम्मीदवारों को पहले पंजीकरण करना होगा। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और सभी जानकारी की जांच करने के बाद फॉर्म जमा कर दें। आवेदन पत्र का प्रिंट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखना भी जरूरी है।

ये भी पढ़ें: बिहार में नौकरियों की बहार! राजस्व विभाग में 8,800 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, कितनी मिलेगी सैलरी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+