प्यार के नाम पर धर्म परिवर्तन अब मध्य प्रदेश में होगा Illegal, शिवराज सरकार लाने जा रही है सख्त कानून
नई दिल्ली। भारत में 'लव जिहाद' का मुद्दा इन दिनों काफी गरम है, प्यार के नाम पर युवाओं का धर्म परिवर्तन कर शादी कराने वालों के खिलाफ अब मध्य प्रदेश में कानूनी डंडा चलने वाला है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधावार को ऐलान किया कि जो प्यार के नाम पर शादी करके दूसरों का धर्म परिवर्तन करवाते हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ हम मध्य प्रदेश में सख्त कानून लाने जा रहे हैं। हमने प्रक्रिया शुरू कर दी है और जल्द ही, यह कानून लागू हो जाएगा।

दरअसल, बुधवार को राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई। इस बैठक में कई अधिकारियों ने विचार विमर्श के बाद लाव जिहाद के खिलाफ एक सख्त कानून लाने पर एकमत हुए। मीटिंग के बाद शिवराज सिंह ने सार्वजनिक रूप से कानून लाने का ऐलान किया। इस क्रम में सीएम ने एक ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा, 'अपराधी तत्वों, विशेष रूप से बेटियों के विरूद्ध अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेश में लव जिहाद एवं शादी के लिए धर्म परिवर्तन किसी भी रूप में नहीं चलेगा। अपराधी तत्वों, विशेष रूप से बेटियों के विरूद्ध अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेश में लव जिहाद एवं शादी के लिए धर्म परिवर्तन किसी भी रूप में नहीं चलेगा।'
Recommended Video
बता दें कि बुधवार को हुई इस उच्चस्तरीय बैठक में लव जिहाद के अलावा कई अन्य मुद्दों पर भी बड़े फैसले लिए गए। सीएम ने चीनी पटाखे की बिक्री एवं उपयोग पर भी प्रतिबंधित करने की बात कही, उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ 'एक्सप्लोसिव एक्ट' के तहत दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही रात में रेत के अवैध खनन एवं परिवहन को सख्ती से रोकने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, एक ट्वीट में सीएम ने बताया, 'हम फर्जी चिटफंड कंपनियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई कर रहे हैं। इस संबंध में केवल इन कंपनियों के एजेंटों के विरूद्ध कार्रवाई नहीं, उनके मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।'












Click it and Unblock the Notifications