Red Fort Kalash Theft: लाल किला से चोरी हुए 1 करोड़ के कलश बरामद, यूपी के इस शहर में छुपा कर रखा था
Red Fort Kalash Theft: दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला परिसर से चोरी हुए करीब 1 करोड़ रुपये मूल्य के कलश मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपी को उत्तर प्रदेश के हापुड़ से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि केवल एक नहीं बल्कि तीन कलश चोरी हुए थे, जिनमें से एक को बरामद कर लिया गया है। बाकी दो कलश की तलाश और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस गिरफ्तारी के बाद मामले की परतें तेजी से खुल रही हैं।

कब और कैसे हुआ था चोरी?
दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला परिसर के 15 अगस्त पार्क में कुछ दिनों पहले जैन समाज का धार्मिक अनुष्ठान चल रहा था। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे और प्रतिदिन की तरह पूजा-पाठ का सिलसिला जारी था। अनुष्ठान के बीच ही धोती पहने एक शख्स ने बड़ी चालाकी से चोरी को अंजाम दिया।
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, आरोपी बड़ी सफाई से भीड़ में घुल-मिलकर पूजा स्थल तक पहुंचा। उसने पहले आसपास का मुआयना किया और जैसे ही मौका मिला, मंच पर रखे सोने और हीरे-रत्नों से जड़े कलश को अपने झोले में डाल लिया। चूंकि मंच पर केवल परंपरागत परिधान पहने अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति थी, इसलिए आरोपी को शक की नज़र से किसी ने नहीं देखा।
इस पूरी वारदात के बाद जब आयोजन समिति ने पूजा-पाठ समाप्त किया और कलश गायब पाया, तो हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी गई और जांच शुरू हुई। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान संभव हो पाई, जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने दबिश देकर उसे हापुड़ से गिरफ्तार किया।
ये भी पढ़ें Delhi में बाढ़ रोकने के लिए मिले थे ₹150 करोड़, एक पैसा नहीं किया खर्च, रिपोर्ट में खुली पोल
कलश की धार्मिक और ऐतिहासिक अहमियत
यह कलश सिर्फ सोने और रत्नों का आभूषण नहीं था, बल्कि जैन समाज के धार्मिक अनुष्ठानों का अहम हिस्सा माना जाता था। इसमें लगभग 760 ग्राम सोना और करीब 150 ग्राम बहुमूल्य रत्न जैसे हीरा, पन्ना और माणिक्य जड़े हुए थे। आयोजन समिति के सदस्य पुनीत जैन ने बताया कि यह कलश लंबे समय से पूजा और धार्मिक आयोजनों में प्रतिदिन उपयोग किया जाता था।
हर दिन पूजा-पाठ के दौरान कलश विशेष मंच पर स्थापित किया जाता था और केवल परंपरागत परिधान पहने अधिकृत व्यक्तियों को ही मंच पर प्रवेश की अनुमति होती थी। इस वजह से कलश का चोरी होना न केवल आर्थिक दृष्टि से बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी एक गंभीर घटना थी।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications