पिता राजीव गांधी को याद करते हुए राहुल-प्रियंका ने लिखी भावुक पोस्ट, पढ़िए

नई दिल्ली। कांग्रस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 28वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने एक ट्वीट में पिता की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'मेरे पिता सौम्य, प्रेममय, दयालु और स्नेही थे। उन्होंने मुझे सभी प्राणियों से प्यार करना और उनका सम्मान करना सिखाया। कभी नफ़रत न करने और माफ करना को कहा। मुझे उनकी याद आती है। उनकी पुण्यतिथि पर, मैं अपने पिता को प्यार और कृतज्ञता के साथ याद करता हूं।'

rahul gandhi pens down emotional message on death anniversary of father rajiv gandhi

वहीं राहुल की बहन और कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी ने भी पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की और राजीव गांधी को अपना हारो बताया। उन्होंने पिता को गले से लगाते हुए बचपन की एक तस्वीर शेयर की और साथ में हरिवंश राय बच्चन की कविता 'अग्निपथ' की पंक्तियां लिखीं। साथ में प्रियंका ने लिखा- 'आप हमेशा मेरे हीरो रहेंगे।'

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर अपने टि्वटर पर पोस्ट के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित की है। पूरे गांधी परिवार के साथ प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा भी श्रद्धांजलि देने क लिए उपस्थित रहे। भारत रत्न जीत चुके राजीव गांधी देश के 6ठे प्रधानमंत्री थे। वे 1984 से 1989 तक प्रधानमंत्री रहे।

यह भी पढ़ें- जानिए उत्तराखंड की हरिद्वार लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+