पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 28वीं पुण्यतिथि के मौके पर यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने वीर भूमि जाकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। गांधी परिवार के सदस्यों और कांग्रेस नेताओं के अलावा पीएम मोदी ने भी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

PM Narendra Modi pays Tribute to former PM Rajiv Gandhi on his death anniversary, Tweets

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धांजलि।' बता दें कि लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान पीएम मोदी द्वारा राजीव गांधी पर कई आरोप लगाए गए थे जिसको लेकर सियासत गरमाई रही थी। पीएम मोदी ने बिना नाम लिए हुए कहा था, 'मिस्टर क्लीन का जीवनकाल 'भ्रष्टाचारी नंबर वन' के रूप में खत्म हुआ था।' पीएम मोदी के इस बयान पर जमकर बवाल मचा था।

चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने लगाए थे कई आरोप

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत तमाम कांग्रेस नेताओं ने पीएम मोदी के इस बयान पर पलटवार किया था। पीएम मोदी के इस हमले पर राहुल गांधी ने कहा था कि नरेंद्र मोदी चाहे जितना नफरत कर लें, लेकिन वे प्यार से ही बात करेंगे। लोकसभा चुनावों के दौरान पीएम मोदी ने राजीव गांधी पर बोफोर्स, सिख विरोधी दंगे, भोपाल त्रासदी और आईएनएस विराट को लेकर आरोपों की बरसात कर दी थी।

कांग्रेस ने पीएम मोदी के 'भ्रष्टाचारी नंबर वन' वाले बयान के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत तक की। वहीं, चुनावी सभा के दौरान पीएम मोदी ने बड़ा बयान दिया था और आरोप लगाया था कि राजीव गांधी ने सेना के युद्धपोत आईएनएस विराट का इस्तेमाल टैक्सी की तरह किया। पीएम मोदी ने जनसभा के दौरान कहा था कि राजीव गांधी अपने परिवार, ससुराल वालों और अपने दोस्तों के साथ आईएनएस विराट पर एक द्वीप में छुट्टियां मनाने गए थे। पीएम मोदी ने इस दौरान इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट को ट्विटर पर शेयर किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+