वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी बोले, मेक इन इंडिया बना भारत का सबसे बड़ा ब्रांड

चार दिनों तक चलने वाले वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन की शुरुआत हो चुकी है। इस में पीएम मोदी के अलावा मुकेश अंबानी, गौतम अडानी और रतन टाटा जैसी बड़ी हस्तियां भी पहुंची हैं।

गांधीनगर। पीएम मोदी ने वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन में कहा है कि मेक इन इंडिया भारत का अब तक का सबसे बड़ा ब्रांड बन चुका है। उन्होंने सभी पार्टनर देशों को धन्यवाद कहा। उन्होंने खासकर जापान और कनाडा को धन्यवाद कहा। हमारा विजन और मिशन देश की इकोनॉमी और पॉलिसी की एक मिसाल कायम करना है। इसमें डिजिटल तकनीक ने मुख्य भूमिका निभाई है। मैंने अक्सर ही कहा है कि ई-गवर्नेंस काफी आसान और इफेक्टिव गवर्नेंस है। पीएम मोदी ने कहा कि मेरा भरोसा कीजिए, हम जल्द ही दुनिया की सबसे बड़ी डिजिटल इकोनॉमी बन जाएंगे। हम दुनिया में छठी सबसे बड़ा मैन्युफैक्चरिंग देश बन गए हैं। हम पर्यटन को भी एक बड़े स्तर पर प्रोत्साहन देना चाहते हैं।

vibrant gujarat sammit वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन में बिजनेस जगत की हस्तियों ने क्या-क्या कहा
ये भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल का पीएम मोदी पर निशाना, कहा- पीएम आवास बहुत बड़ा है, थोड़ा दिल बड़ा कीजिए

गुजरात के गांधीनगर में हो रहे गुजरात वाइब्रेंट सम्मेलन में मुकेश अंबानी ने जियो को लेकर कई अहम बातें कही हैं। मुकेश अंबानी ने कहा है कि जियो गुजरात में सभी अस्पतालों और मेडिकल सुविधाओं को आपस में जोड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि गुजरात के सभी स्कूलों और कॉलेजों को आपस में जोड़ा जाएगा। इस सम्मेलन में रतन टाटा ने कहा है कि गुजरात देश के सबसे अधिक विकसित राज्यों में से एक होगा। मुकेश अंबानी ने कहा कि पहले पीएम मोदी ने गुजरात को बदल और अब देश को बदल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएमम मोदी ने जो भी योजना बनाते हैं, उसे करके भी दिखाते हैं।
ये भी पढ़ें- बिहार: पीएम मोदी से गुफ्तगू के बाद बीजेपी के कितने करीब गए नीतीश कुमार?
इस कार्यक्रम में गौतम अडानी ने कहा कि उन्होंने गुजरात में पिछले 5 सालों में 48 हजार करोड़ रुपयों का निवेश किया है और आने वाले 5 सालो में अडानी पोर्ट के विस्तार में करीब 16,700 करोड़ रुपए और खर्च करने की योजना है। 2021 तक सोलर और विंड (वायु ऊर्जा) में अडानी ग्रुप करीब 23,000 करोड़ रुपयों का निवेश करेगा। इसके अलावा खाद्य तेल के बिजनेस में 1200 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा और इसके अलावा पानी और सीमेंट बिजनेस में करीब 7,500 करोड़ रुपए का निवेश प्रस्तावित है। इस हिसाब से अडानी ग्रुप गुजरात में आने वाले 5 सालों में 49,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगा।

ये भी पढ़ें- इस शख्स ने बताया पीएम मोदी और मनमोहन सिंह में खास अंतर, आप भी जानिए क्या कहा
पीएम मोदी इस समय दो दिनों के गुजरात दौरे पर हैं। सोमवार को उन्होंने कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया था और मंगलवार को वह वाईब्रेंट गुजरात का उद्घाटन करने गुजरात पहुंचे हैं। इस उद्घाटन से पहले ही वह अपनी मां से भी मिले थे और ट्वीट करके अपनी मां से मिलकर खुशी जताने की जानकारी दी थी। वाईब्रेंट गुजरात 4 दिन तक चलेगा, जिसमें इस बार 25 लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश प्रस्ताव आने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+