अरविंद केजरीवाल का पीएम मोदी पर निशाना, कहा- पीएम आवास बहुत बड़ा है, थोड़ा दिल बड़ा कीजिए

केजरीवाल ने कहा है- 'हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति कहती है कि आपको अपनी बूढ़ी माँ और धर्मपत्नी को अपने साथ रखना चाहिए। PM आवास बहुत बड़ा है, थोड़ा दिल बड़ा कीजिए।'

नई दिल्ली। मंगलवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया था- 'आज मां से मिलने के लिए योग नहीं किया। सुबह होने से पहले मां के साथ नाश्ता भी किया। उनके साथ समय गुजारकर बहुत अच्छा लगा।' दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री द्वारा इस तरह से ट्वीट करने पर उन पर निशाना साधा है। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए उनकी आलोचना भी की है। उन्होंने कहा है- 'हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति कहती है कि आपको अपनी बूढ़ी माँ और धर्मपत्नी को अपने साथ रखना चाहिए। PM आवास बहुत बड़ा है, थोड़ा दिल बड़ा कीजिए।' आपको बता दें कि न तो पीएम मोदी की मां और न ही उनकी पत्नी उनके साथ रहती हैं। पीएम मोदी हर उस मौके पर ट्वीट जरूर करते हैं, जब वह अपनी मां से मिलते हैं।

arvind kejriwal अरविंद केजरीवाल का पीएम मोदी पर हमला, पीएम आवास बहुत बड़ा है, थोड़ा दिल बड़ा कीजिए
ये भी पढ़ें- इस शख्स ने बताया पीएम मोदी और मनमोहन सिंह में खास अंतर, आप भी जानिए क्या कहा

अरविंद केजरीवाल एक और ट्वीट करके कहा है- 'मैं अपनी मां के साथ रहता हूं। रोज उनका आशीर्वाद लेता हूं, लेकिन इसका ढिंढोरा नहीं पीटता हूं। मैं मां को राजनीति के लिए बैंक की लाइन में भी नहीं लगाता।' आपको बता दें कि नोटबंदी के बाद पैसे बदलवाने, निकालने और जमा करने के लिए लोगों को बैंकों की लाइनों में खड़े रहना पड़ता था। इस बात को लेकर विपक्ष पीएम मोदी की खूब आलोचना करता था, लेकिन इसी बीच पीएम मोदी की मां हीराबेन भी अपने पैसे बदलवाने के लिए गांधीनगर के एक बैंक में व्हीलचेयर पर बैठकर पहुंची थीं। इसे लेकर भी विपक्ष ने पीएम मोदी पर निशाना साधा था कि वह मां से जुड़ी भावुकता की आड़ में राजनीति कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- जानिए, अगर यूपी विधानसभा चुनाव में जीती भाजपा तो कौन होगा मुख्यमंत्री?
पीएम मोदी इस समय दो दिनों के गुजरात दौरे पर हैं। सोमवार को उन्होंने कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया था और मंगलवार को वह वाईब्रेंट गुजरात का उद्घाटन करने वाले हैं। इस उद्घाटन से पहले ही वह अपनी मां से मिले। वाईब्रेंट गुजरात 4 दिन तक चलेगा, जिसमें इस बार 25 लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश प्रस्ताव आने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+