इस शख्स ने बताया पीएम मोदी और मनमोहन सिंह में खास अंतर, आप भी जानिए क्या कहा
जब मनमोहन सिंह बोलते थे तो वह अंग्रेजी में बोलते थे और किसी को एक शब्द भी समझ नहीं आता था। वह बोले पीएम मोदी हमसे बात करते हैं और हम उनकी बात सुनते हैं।
लखनऊ। 29 साल के राघवेन्द्र सिंह ने हाल ही में लखनऊ में ऐप आधारित टैक्सी सेवा देने वाली कंपनी उबर के साथ काम करना शुरू किया है। जब उनसे बात की गई तो वह बोले कि उन्होंने 2012 में समाजवादी पार्टी को वोट दिया था, जबकि इस बार वह भाजपा को वोट देंगे। जहां एक ओर नोटबंदी के असफल रहने को विपक्ष खास मुद्दा बनाने की सोच रही है, वहीं दूसरी ओर राघवेन्द्र सिंह को नोटबंदी के फैसले को लेकर पीएम मोदी से कोई शिकायत नहीं है।

एनडीटीवी में छपी खबर के मुताबिक राघवेंद्र का कहना है- 'गरीब के पास पहले भी पैसा नहीं था और उसके पास अभी भी पैसा नहीं है तो नोटबंदी गरीबों के लिए खराब कैसे साबित होती है? गांवों में लोग अधिक खर्च नहीं करते हैं। वे लोग 1000-2000 रुपए से अधिक खर्च नहीं करते हैं। हो सकता है कि इस फैसले से बड़े कारोबारियों को दिक्कत हो रही हो।' राघवेन्द्र को केन्द्र द्वारा शुरू की गई जन धन योजना या फिर जीरो बैलेंस अकाउंट की योजना से भी काफी खुश हैं। इसके अलावा केन्द्र द्वारा शुरू की गई एलपीजी सब्सिडी स्कीम से भी उन्हें काफी खुशी हुई है। उनका कहना है कि हमारे गांव में हर चौराहे पर लोग इकट्ठा होते हैं, लोग एक साथ जमा होकर टीवी पर आने वाला उनका भाषण भी देखते हैं। वह बोले कि सभी गांव वाले उन्हें यूट्यूब पर भी देखते हैं और सभी उन पर पूरा भरोसा करते हैं।
ये भी पढ़ें- जानिए, अगर यूपी विधानसभा चुनाव में जीती भाजपा तो कौन होगा मुख्यमंत्री?
इतना ही नहीं, देश में पेटीएम के इस्तेमाल का श्रेय भी वह पीएम मोदी को ही देते हैं। राघवेन्द्र कहते हैं कि नोटबंदी के बाद अब पेटीएम आ गया है, लोग मोबाइल फोन का इस्तेमाल करके ही भुगतान कर रहे हैं। इसके अलावा राघवेंद्र ने पीएम मोदी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह में एक खास अंतर भी बताया। उन्होंने कहा जब मनमोहन सिंह बोलते थे तो वह अंग्रेजी में बोलते थे और किसी को एक शब्द भी समझ नहीं आता था। वह बोले पीएम मोदी हमसे बात करते हैं और हम उनकी बात सुनते हैं। उन्होंने कहा नोटबंदी के बाद से सरकार को काफी टैक्स मिल रहा है, जिससे बजट में बढ़ोत्तरी होगी।












Click it and Unblock the Notifications