किसान आंदोलन के बीच पीएम मोदी ने MP के किसानों को दी 16 हजार करोड़ रुपए की आर्थिक मदद

नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मध्य प्रदेश के रायसेन में किसान कल्याण कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि भारत का किसान अब किसी मायने में पिछड़ा नहीं रह सकता। पीएम मोदी ने कहा, 'आज मध्य प्रदेश के 35 लाख किसानों के बैंक खातों में 16 हजार करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जा रहे हैं।'

Recommended Video

    PM Modi ने Madhya Pradesh के Farmers को किया संबोधित, कही ये बातें | Farmer Law | वनइंडिया हिंदी
    PM Narendra Modi addresses farmers at the Kisan Kalyan event in Raisen Madhya Pradesh

    पीएम मोदी ने ओला और बारिश से भारी नुकसान झेलने वालों के लिए आर्थिक सहायता का भी ऐलान किया है। पीएम ने कहा कि बीते समय में ओले गिरने से मध्य प्रदेश के किसानों का नुकसान हुआ है। मैं उन किसानों का दुख समझ सकता हूं जिन्होंने अपनी मेहनत की फसल को खराब होते देखा। इस लिए आज इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के ऐसे 35 लाख किसानों के बैंक खातों में 1600 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जा रहे हैं।

    पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा, 'तेजी से बदलते हुए वैश्विक परिदृष्य में भारत का किसान, सुविधाओं के अभाव में, आधुनिक तौर तरीकों के अभाव में असहाय होता जाए, ये स्थिति स्वीकार नहीं की जा सकती। पहले ही बहुत देर हो चुकी है। जो काम 25-30 साल पहले हो जाने चाहिए थे, वो आज करने की नौबत आई है।' कृषि कानूनों के हो रहे विरोध प्रदर्शन पर भी पीएम मोदी ने अपनी बात रखी है।

    विपक्ष पर साधा निशाना
    प्रधानमंत्री ने कहा, 'बीते कई दिनों से देश में किसानों के लिए जो नए कानून बने, उनकी बहुत चर्चा है। ये कृषि सुधार, कानून रातों-रात नहीं आए। पिछले 20-22 साल से हर सरकार ने इस पर व्यापक चर्चा की है। कम-अधिक सभी संगठनों ने इन पर विमर्श किया है।' उन्होंने आगे कहा, 'किसानों को उन लोगों से जवाब मांगना चाहिए जो पहले अपने घोषणापत्रों में इन सुधारों की बात लिखते थे, बड़ी-बड़ी बातें करके किसानों के वोट बटोरते रहे। लेकिन अपने घोषणा पत्र में लिखे वादों को भी पूरा नहीं किया। सिर्फ इन मांगों को टालते रहे क्योंकि किसान उनकी प्राथमिकता नहीं था।'

    यह भी पढ़ें: किसान आंदोलन पर बोले सीएम नीतीश कुमार, कहा- बाहर जो भी चल रहा हो, बिहार में कोई समस्या नहीं

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+