किसान आंदोलन पर बोले सीएम नीतीश कुमार, कहा- बाहर जो भी चल रहा हो, बिहार में कोई समस्या नहीं

CM Nitish comment on farmer's movement in Bihar पटना। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ( cm nitish kumar ) ने पार्टी दफ्तर में पत्रकारों से बात करते हुए किसान आंदोलन ( farmer protest ) को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार से बाहर जो चल रहा हो, लेकिन बिहार में किसानों को लेकर कोई समस्या नहीं है। राज्य सरकार ( bihar government ) की तरफ से की गई पहल के बाद तेजी से धान की खरीद हो रही है और यहां कोई समस्या नहीं है। यही वजह है कि किसान आंदोलन ( farmer protest ) का कोई असर प्रदेश में नहीं दिख रहा है।

cm nitish kumar statement on kisan aandolan

गुरुवार की शाम को 4 घंटे तक नीतीश कुमार ( nitish kumar ) ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आगामी 26 और 27 दिसंबर को जदयू ( jdu ) के राष्ट्रीय परिषद और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल ( west bengal ) के लोग उनसे मिलने आए थे, लेकिन चुनाव को लेकर किसी तरह की कोई बातचीत नहीं हुई।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना काल ( corona panedemic ) में उनसे मिलने की इच्छा रखने वाले साथी पार्टी दफ्तर आते हैं, जहां एक दूरी से बातचीत होती है। सीएम आवास ( bihar cm house ) लौटने के वक्त जब कार्यकर्ताओं ने उनसे मिलने की इच्छा जताई तब नीतीश कुमार खुद कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे और उनका अभिवादन स्वीकार किया।

इसके अलावा बैठक में सीएम नीतीश कुमार से पार्टी के पूर्व विधायक ललन पासवान ( lallan paswan ) और पूर्व एमएलसी दिलीप चौधरी व अनुज सिंह ने भी मुलाकात की। बंगाल चुनाव ( west bengal election 2021 ) को लेकर बिहार के सीएम और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार भी एक्शन में दिख रहे हैं। जेडीयू अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेडीयू कार्यालय पहुंचे थे। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी, वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी और आरसीपी सिंह पहले से ही प्रदेश कार्यालय में मौजूद थे। नीतीश कुमार ने पश्चिम बंगाल जनता दल यूनाइटेड इकाई से आए कुछ प्रमुख नेताओं के साथ बैठक की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+