Pegasus spyware: व्हाट्सएप मैसेज की हो रही है जासूसी, तुरंत करिए यह काम
नई दिल्ली। इजरायल की फर्म एनएसओ के सॉफ्टवेयर पीगासस की वजह से व्हाट्स एप में सेंध लगने और जासूसी का मसला गर्मा गया है। इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि इस बारे में मई में सरकार को जानकारी दे दी गई है। वहीं कंपनी ने अपने यूजर्स को यह भी बताया है कि अगर उनका फोन पीगासस वायरस का शिकार हो जाए तो उन्हें क्या करना चाहिए। पीगासस सॉफ्टवेयर काफी खतरनाक माना जा रहा है। न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया के कुछ और देशों के लोग इस सॉफ्टवेयर के हमले से परेशान हैं।

मैसेज भेजकर व्हाट्सएप ने दी वॉर्निंग
फेसबुक के मालिकाना हक वाली मैसेजिंग सर्विस की तरफ से अपने यूजर्स को एक मैसेज भेजकर वॉर्न किया गया है। यूजर्स से कहा गया है कि अगर उन्हें यह लग रहा है कि उनका फोन इस स्पाइवेयर के हमले में आ चुका है तो तुरंत उन्हें अपना व्हाट्सएप अनइन्स्टॉल कर देना चाहिए। कंपनी की तरफ से यूजर्स को निर्देश दिए गए हैं कि वे हमेशा व्हाट्सएप का लेटेस्ट वर्जन ही प्रयोग करें। साथ ही मोबाइल के ऑपरेटिंग सिस्टम को भी अपडेट रखें ताकि उन्हें हर लेटेस्ट सिक्योरिटी प्रोटेक्शन के बारे में पता चलता रहे।

भारत समेत 20 देश निशाने पर
व्हाट्सएप की तरफ से जो मैसेज भेजा गया है उसमें यह भी बताया गया है कि व्हाट्स एप ने एक इसी तरह के स्पाइवेयर को वीडियो कॉलिंग सर्विस में दाखिल होने से रोका है। व्हाट्स एप के जरिए कुछ जर्नलिस्ट्स, वकीलों और ऐसे ही कुछ और लोगों के मैसेज हैक किए गए हैं। ण्नएसओ फेसबुक की तरफ से केस दायर किया गया है। वहीं एनएसओ का कहना है कि उसने कुछ भी गलत नहीं किया। वह अपना सॉफ्टवेयर दुनिया भर में वैध सरकारी एजेंसियों को ही देती है। इस पूरे एपिसोड में भारत समेत 20 और देशों के सरकारी अधिकारियों को निशाना बनाया गया है। भारत में केंद्र सरकार की तरफ से स्पष्ट कर दिया गया है कि इस पूरे प्रकरण में उसका कोई रोल नहीं है।

एक साथ 50 फोन पर है नजर
इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में विशेषज्ञों के हवाले से कहा गया है कि पीगासस सॉफ्टवेयर एक साथ 50 फोन को ट्रैक कर सकता है। इसी रिपोर्ट में यह बात भी कही गई है कि पीगासस स्पाइवेयर के लाइसेंस के लिए हर वर्ष सात से आठ मिलियन डॉलर की कीमत अदा की जाती है। फेसबुक की तरफ से कोर्ट में जो तर्क दिए गए हैं उनमें कहा गया है कि एनएसओ का घाना की कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट है और इसके तहत 25 फोन पर नजर रखी जाती है। व्हाट्सएप की तरफ से कैलिफोर्निया के कोर्ट में 29 अक्टूबर को एक केस दायर किया गया था। इसमें कहा गया था कि एनएसओ कंपनी अनाधिकृत तौर पर इसके सर्वर्स और कम्यूनिकेशन सर्विसेज पर कब्जा कर रही है।
Recommended Video

क्या है पूरा मामला
अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में कहा गया था कि व्हाट्सएप के जरिए कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों की जासूसी की गई है। कुछ ही घंटों के भीतर उन लोगों के नाम भी सामने आने लगे, जिनकी जासूसी हुई है। इनमें कई लोग वो हैं जो नक्सलवाद या मानवाधिकारवादी आंदोलनों से सहानुभूति रखने के आरोप में सरकार के निशाने पर रहे हैं। व्हाट्सएप की मानें तो जासूसी 29 अप्रैल से 10 मई के बीच हुई। उस समय देश में लोकसभा चुनाव हो रहे थे। व्हाट्स एप का कहना है कि उसे मई में इसका पता चला और फिर उन्होंने इसे ब्लॉक कर दिया।
-
Mojtaba Khamenei News: जिंदा हैं या हमले का शिकार हो गए मोज्तबा खामेनेई? अनहोनी का इशारा कर रहे ये 5 कारण! -
LPG Gas oil crisis: होर्मुज बंद होने के बाद अब कहां से आएगा तेल-गैस? भारत के 5 'गुप्त' रास्ते आए सामने -
Pickaxe Mountain क्या है? जहां ईरान बना रहा है परमाणु बम, क्यों सुपरपावर अमेरिका भी इसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता? -
Middle East में 'महाविनाश' का काउंटडाउन! अमेरिका-इजरायल के रोज 8000 करोड़ स्वाहा, ट्रैवल सेक्टर को भारी नुकसान -
Iran की मिसाइलों पर ये कैसा 'सीक्रेट' मैसेज? Epstein Island का नाम लिख ट्रंप को दी सीधी चेतावनी! -
कौन हैं Ali Jafari? ईरान के मोजेक डिफेंस सिस्टम के मास्टरमाइंड जिसने अमेरिका और इजरायली सेना की निकाल दी हवा -
Middle East Conflict: मिडिल ईस्ट जंग के बीच लेबनान को बर्बाद करेगा इजरायल? नेतन्याहू ने तैयार किया प्लान -
शादी समारोह में सिलेंडर का संकट! प्रशासन की टीमों का गैस एजेसियो, होटल, रेस्टोरेन्ट, ढाबों पर छापेमारी -
LPG Shortage Mumbai: मुंबई में LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा कदम, गैस बुकिंग के लिए एजेंसियों को दिया अल्टीमेट -
Saayoni Ghosh: 'तू लाख बेवफा है ', कौन हैं सयानी घोष जिनकी स्पीच ने इंटरनेट पर काटा गदर? -
LPG Price Today: एलपीजी को लेकर 3 दिन में सरकार ने लिए 7 बड़े फैसले, कहां पहुंचा गैस सिलेंडर का दाम? -
'मुसलमानों से ज्यादा तो हिंदू मर्द ही', बॉलीवुड की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, धर्म पर ये क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications