Mojtaba Khamenei News: जिंदा हैं या हमले का शिकार हो गए मोज्तबा खामेनेई? अनहोनी का इशारा कर रहे ये 5 कारण!

Mojtaba Khamenei News: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच ईरान के नए सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei को लेकर बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि हालिया हवाई हमलों में गंभीर रूप से घायल होने के बाद वह कोमा में हो सकते हैं। कई मीडिया रिपोर्टों में उनके स्वास्थ्य को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। मोजतबा ने अपने पिता Ali Khamenei की मौत के बाद हाल ही में यह पद संभाला था। लेकिन पद संभालने के बाद से वह कहां है ये किसी को नहीं पता, जिससे अटकलें और तेज हो गई हैं।

गंभीर चोटें और कट गया है एक पैर- रिपोर्ट

ब्रिटिश अखबार The Sun के सूत्रों के मुताबिक 56 साल के मोजतबा खामेनेई हालिया हमलों में बुरी तरह घायल हुए हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया कि उन्होंने कम से कम एक पैर खो दिया है और उनके पेट या लीवर में गंभीर चोटें आई हैं। इन्हीं हमलों में उनकी पत्नी, एक बहन और एक भतीजी की मौत भी होने की बात कही गई है। तेहरान में इंटरनेट लगभग बंद होने के बावजूद वहां से एक सूत्र ने लंदन में रह रहे अपने करीबी को यह जानकारी भेजी थी। पहला कारण यही है कि वे पूरे परिवार के साथ पब्लिक एपियरेंस से गायब हैं।

mojtaba-khamenei-news

तेहरान के अस्पताल में आईसीयू में भर्ती होने की बात

दूसरा कारण- सूत्रों के मुताबिक मोजतबा खामेनेई को तेहरान के ऐतिहासिक इलाके में स्थित Sina University Hospital में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि अस्पताल के एक हिस्से को पूरी तरह सील कर दिया गया है और वहां भारी सुरक्षा बल तैनात है। हालांकि जानकारी देने वाला व्यक्ति खुद डॉक्टर नहीं था, लेकिन उसने अस्पताल की ट्रॉमा टीम के हवाले से कहा कि मोजतबा की हालत बहुत गंभीर है। बताया गया कि उनकी देखभाल डॉ. मोहम्मद रेजा ज़फर्घंडी कर रहे हैं और वह कोमा में हो सकते हैं।

सरकार ने किया दावों का खंडन

तीसरा कारण- इन खबरों के बीच ईरानी राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian के बेटे और सरकारी सलाहकार Yousef Pezeshkian ने इन दावों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि मोजतबा खामेनेई पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं। टेलीग्राम पर लिखे एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने कुछ संपर्कों से जानकारी ली और उन्हें बताया गया कि वह सुरक्षित और स्वस्थ हैं। मतलब सरकारी सलहाकार न तो खुद उनसे मिल सके और न ही उन्हें देख पाए, उन्होंने थर्ड पार्टी के हवाले से दावा किया है।

बयान आया पर मोज्तबा नहीं

चौथा कारण- ईरानी सरकारी टीवी ने मोजतबा खामेनेई के नाम से एक बयान भी प्रसारित किया, जिसे सत्ता संभालने के बाद उनका पहला बयान बताया गया। लेकिन यह बयान खुद मोज्तबा खामेनेई ने नहीं दिया, बल्कि एक न्यूज एंकर ने पढ़कर सुनाया। बयान में कहा गया कि ईरान "ईरानियों के खून का बदला लेने" से पीछे नहीं हटेगा। साथ ही दुबई पर हमले जारी रखने और अहम Strait of Hormuz को बंद करने की चेतावनी भी दी गई।

ट्रंप ने माना- जिंदा हैं मोज्तबा

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मोजतबा खामेनेई शायद किसी न किसी रूप में अभी भी जीवित हैं। उन्होंने यह टिप्पणी The Brian Kilmeade Show में इंटरव्यू के दौरान की। ट्रंप ने कहा कि उन्हें लगता है कि वह घायल जरूर हैं, लेकिन संभव है कि वह अभी भी जिंदा ह

ईरानी राजदूत ने भी पहले चोट लगने की बात कही थी

पांचवा कारण- इससे पहले एक ईरानी राजनयिक Alireza Salarian ने भी कहा था कि युद्ध की शुरुआत में मोज्तबा खामेनेई घायल हो गए थे। उनके मुताबिक उन्हें हाथ और पैरों में चोट लगी थी और संभव है कि वह अस्पताल में इलाज करा रहे हों। युद्ध शुरू होने के बाद से मोजतबा खामेनेई सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं। उनका पहला बयान भी वीडियो या टीवी पर व्यक्तिगत रूप से नहीं आया, जिससे उनकी स्थिति को लेकर सवाल और बढ़ गए हैं।

लिहाजा, इतने सारे संकेत इशारा कर रहे हैं कि या तो मोज्तबा खामेनेई सच में कोमा में हैं और उनकी जगह सरकार उनके नाम पर फैसले ले रही है या फिर वे इतने तो घायल हैं ही कि बिस्तर पर हैं और वहीं से फैसले ले पा रहे हैं।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+