LPG Shortage Mumbai: मुंबई में LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा कदम, गैस बुकिंग के लिए एजेंसियों को दिया अल्टीमेट

LPG Shortage Mumbai: देश में बढ़ते गैस संकट का सबसे ज्यादा असर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में दिख रहा है। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण आपूर्ति प्रभावित होने से मुंबई में हाहाकार मचा हुआ है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को तेल कंपनियों और प्रशासन के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं।

सरकार ने तेल कंपनियों को स्पष्ट आदेश दिया है कि वे गैस बुकिंग ऐप्स और 'मिस कॉल' सेवाओं में आ रही तकनीकी खामियों को तुरंत दूर करें ताकि नागरिकों को बिना किसी परेशानी के सिलेंडर बुक करने की सुविधा मिल सके।

lpg-shortage-mumbai-maharashtra-govt

मुंबई में सिलेंडर के लिए लंबी कतारें,झुग्गी बस्तियों में सबसे ज्यादा परेशानी

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कई इलाकों में गैस सिलेंडर को लेकर लोगों की चिंता बढ़ती नजर आ रही है। कांदिवली के अकुर्ली रोड पर तेज धूप में खाली सिलेंडरों की लंबी कतारें देखी गईं। लोग घंटों तक गैस एजेंसी के बाहर इंतजार करते रहे, लेकिन कई जगहों पर सिलेंडर पहुंचने में देरी हुई। मुंबई के कई इलाकों में जहां पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) उपलब्ध है, वहां स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर है। लेकिन पुराने आवासीय इलाकों और झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोग पूरी तरह LPG सिलेंडर पर निर्भर हैं।

ब्लैक में आसमान छुते सिलेंडर के दाम: दोगुने दाम वसूल रहे डीलर

गैस की किल्लत और अफवाहों के कारण बाजार में कालाबाजारी (Black Marketing) शुरू हो गई है। धारावी के निवासी अताउल खान ने बताया कि उन्होंने ब्लैक मार्केट में ₹1,800 देकर सिलेंडर खरीदा, जो आधिकारिक दर से लगभग दोगुना है। कई उपभोक्ताओं की शिकायत है कि बुकिंग ऐप पर 'डिलीवर्ड' (डिलीवरी हो गई) दिखाया जाता है, जबकि हकीकत में सिलेंडर घर नहीं पहुंचता।

LPG पर क्या है सरकार का एक्शन प्लान? कंट्रोल रूम और व्हाट्सएप हेल्पलाइन जारी

मुख्यमंत्री कार्यालय ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई एक्शन प्लान बनाया है-

कंट्रोल रूम: राज्य, विभाग, जिला और तालुका स्तर पर तत्काल नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जाएंगे।

व्हाट्सएप सुविधा: शिकायतों के निवारण के लिए एक विशेष व्हाट्सएप हेल्पलाइन शुरू की जाएगी।

त्योहारों के लिए प्राथमिकता: आगामी धार्मिक त्योहारों को देखते हुए सार्वजनिक संस्थानों और घरेलू उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

पुलिस सुरक्षा: एलपीजी परिवहन करने वाले वाहनों और गैस एजेंसियों को आवश्यक पुलिस सुरक्षा प्रदान करने की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन को सौंपी गई है।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मदद: घबराहट (Panic) रोकने के लिए ग्राम पंचायत सदस्यों और स्थानीय नेताओं के जरिए नागरिकों तक सही जानकारी पहुंचाई जाएगी।

मिडिल ईस्ट के कारण बढ़ी सप्लाई की चिंता

विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण वैश्विक ऊर्जा सप्लाई प्रभावित हो रही है। भारत जैसे देश, जहां करोड़ों परिवार खाना बनाने के लिए LPG पर निर्भर हैं, वहां इस तरह की स्थिति से लोगों में चिंता बढ़ना स्वाभाविक है। हालांकि सरकार का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और गैस की सप्लाई को सामान्य बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+