युद्ध की आग में झुलसा खेल जगत! क्रिकेट के बाद अब इस खेल पर भी ताला, टूर्नामेंट कैंसिल होने से करोड़ों का नुकसान

AFG vs SL T20 ODI series: खेल जगत पर युद्ध के तनाव का साया गहराता जा रहा है। मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष और सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए फॉर्मूला 1 (F1) प्रबंधन ने एक बड़ा फैसला लिया है। साल 2026 के कैलेंडर में शामिल बहरीन ग्रैंड प्रिक्स और सऊदी अरब ग्रैंड प्रिक्स को आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया है।

सुरक्षा कारणों से लिया गया कठिन फैसला (AFG vs SL T20 ODI series)

चीन ग्रैंड प्रिक्स से ठीक पहले की गई इस घोषणा ने रेसिंग जगत को चौंका दिया है। अप्रैल में होने वाली इन दोनों रेसों को रद्द करने का निर्णय सुरक्षा जोखिमों के गहन विश्लेषण के बाद लिया गया। स्टेफानो डोमेनिकली ने स्पष्ट किया कि यह फैसला लेना आसान नहीं था, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में यह करना आसान नहीं था। डोमेनिकली के अनुसार खेल से ऊपर सभी व्यक्तियों की सुरक्षा और संरक्षा है।

AFG vs SL 1

श्रीलंका और अफगानिस्तान वनडे सीरीज हुआ था कैंसिल

FIA अध्यक्ष मोहम्मद बेन सुलेयम ने जोर देकर कहा कि ड्राइवरों, टीमों और सहयोगी स्टाफ की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है। सुरक्षा मानकों के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता, इसीलिए गहन विचार-विमर्श के बाद इन दोनों आयोजनों को रद्द करने पर सहमति बनी। इन दोनों रेसों के रद्द होने से 2026 के सीजन पर बड़ा प्रभाव पड़ा है। इससे पहले श्रीलंका और अफगानिस्तान वनडे सीरीज भी युद्ध के कारण कैंसिल करना पड़ा था।

हो सकता है करोड़ों का नुकसान

फिलहाल इन आयोजनों को रीशेड्यूल करने (नई तारीख तय करने) की कोई योजना नहीं है। F1 प्रबंधन ने अन्य विकल्पों और नए वेन्यू पर विचार किया था, लेकिन सीजन के व्यस्त शेड्यूल और लॉजिस्टिक चुनौतियों के कारण यह संभव नहीं हो सका। इसके परिणामस्वरूप, अब जापानी ग्रैंड प्रिक्स और मियामी ग्रैंड प्रिक्स के बीच लगभग पांच हफ्तों का एक बड़ा अंतराल (Gap) आ गया है। इवेंट नहीं होने से करोड़ों का नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+