'धुरंधर 2' में नजर आएंगे सलमान खान, निभाएंगे सस्पेंसफुल किरदार, रणवीर सिंह के साथ होगी भिड़ंत
Ranveer Singh की आगामी फिल्म Dhurandhar: The Revenge की रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में रणवीर सिंह के किरदार हमज़ा अली मजारी के साथ Salman Khan को 'बड़े साहब' के रूप में दिखाया गया है। इसके बाद से ये खबर तेज हो गई है कि क्या सलमान खान भी धुरंधर का हिस्सा हैं?

'बड़े साहब' के किरदार को लेकर सस्पेंस
फिल्म की कहानी में 'बड़े साहब' नाम का किरदार चर्चा में बना हुआ है। लेकिन इस भूमिका को लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। निर्माताओं ने ट्रेलर में भी इस किरदार की झलक या संकेत नहीं दिए हैं, जिससे दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।
सलमान खान को लेकर शुरू हुई अटकलें
फिल्म की पहली किस्त के बाद से ही फैंस के बीच यह चर्चा चल रही है कि 'बड़े साहब' के किरदार में सलमान खान दिखाई दे सकते हैं। इसी वजह से सोशल मीडिया पर कई फैन-निर्मित पोस्टर और तस्वीरें सामने आ रही हैं।पिछले दिनों Sanjay Dutt और Arjun Rampal की पर्दे के पीछे की तस्वीरें सामने आई थीं। उसी समय सलमान खान की एक एआई से बनाई गई तस्वीर भी वायरल हुई, जिसमें उन्हें एक गुप्त मीटिंग में दिखाया गया था।
हालांकि Jio Studios ने अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
'धुरंधर यूनिवर्स' की भी चर्चा
इसी बीच यह भी खबरें सामने आ रही हैं कि स्टूडियो इस फिल्म सीरीज को एक बड़े सिनेमैटिक यूनिवर्स में बदलना चाहता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माताओं ने निर्देशक Aditya Dhar से तीसरे भाग Dhurandhar 3 पर काम शुरू करने का अनुरोध किया है। हालांकि निर्देशक ने अभी तक इस प्रस्ताव पर अंतिम फैसला नहीं लिया है।
बताया जा रहा है कि उनके पास तीसरे भाग के लिए शुरुआती आइडिया मौजूद है, लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार, जियो स्टूडियोज ने 'धुरंधर: द रिवेंज' में एक पोस्ट-क्रेडिट सीन जोड़ने का सुझाव भी दिया है। इसका उद्देश्य आगे आने वाले हिस्सों की झलक देना और दर्शकों की उत्सुकता बनाए रखना है।
19 मार्च को होगी फिल्म रिलीज
'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग पहले ही कई रिकॉर्ड बना चुकी है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि रिलीज के बाद यह बॉक्स ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications