Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Parliament Budget Session Day 1: संसद के दोनों सदनों में अजित पवार को श्रद्धांजलि, राष्ट्रपति का अभिभाषण

Parliament Budget Session: संसद के बजट सत्र 2026 का आगाज हो चुका है। बुधवार को सत्र के पहले दिन विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन की वजह से माहौल गमगीन नजर आ रहा था। लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ सत्र की शुरुआत हुई। राष्ट्रपति ने सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की और देश के विकास की भावी योजनाओं पर भी बात की।

अपने संबोधन के दौरान जैसे ही राष्ट्रपति ने वीबी-जी राम जी कानून का जिक्र किया। इस कानून के जिक्र के साथ ही विपक्षी दलों के सांसदों ने कानून वापस लेने की मांग करते हुए नारेबाजी की। हंगामे और शोरगुल के बीच राष्ट्रपति का संबोधन जारी रहा।

Parliament Budget Session day 1

Parliament Budget Session: दोनों सदनों में अजित पवार को दी गई श्रद्धांजलि

संसद के दोनों सदनों में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को श्रद्धांजलि दी गई। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम का निधन बारामती में हुए विमान हादसे में हो गया। इस विमान दुर्घटना में अजित पवार, विमान उड़ा रहे कैप्टन सुमित और शांभवी पाठक समेत कुल पांच लोगों की मौत हुई। बीजेपी, एनसीपी समेत अन्य दलों के सांसद ने भी अजित पवार को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति में उनका योगदान बहुत बड़ा था। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विमान हादसे की जांच की भी मांग की।

राष्ट्रपति के अभिभाषण में देश की उपलब्धियों पर चर्चा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते समय कहा कि भारत आज तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था वाला देश है। देश की महिलाओं ने हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा, 'देश के लगभग 95 करोड़ नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिल रहा है। सरकार भ्रष्टाचार और घोटालों से निपटने और सार्वजनिक धन के उचित उपयोग को सुनिश्चित करने में सफल रही है।' राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पूरे देश का ही नहीं दुनिया का मेड इन इंडिया को लेकर भरोसा बढ़ा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+