Pariksha Pe Charcha 2024: कैसे चुने जाते हैं PM Modi की क्लास के लिए स्टूडेंट्स? जानिए पूरी प्रक्रिया
भारत में बोर्ड परीक्षाओं का दौर शुरू होने वाला है। अगले कुछ महीनों में अलग-अलग बोर्ड की परीक्षाएं होने वाली है। स्टूडेंट्स बोर्ड एग्जाम के डर और स्ट्रेस से अछूते नहीं हैं। स्टूडेंट्स के स्ट्रेस और डर को दूर करने के लिए पीएम मोदी एक बार फिर आ रहे हैं।
29 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पाठशाला लगने वाली है। स्टूडेंट्स के लिए मोदी ज्ञान का खजाना लाने वाले हैं। डर और तनाव दूर करने से लेकर पीएम मेमोरी तेज करने का फार्मूला भी बताने वाले हैं। इस बार यह पाठशाला दिल्ली के भारत मंडपम में लगेगी। इस पाठशाला में कैसे होता है छात्रों का चयन आइए जानते हैं।

इस पाठशाला में कुल 4 हजार स्टूडेंट्स होंगे जबकि कुछ छात्र वर्चुअली सवाल पूछ सकते हैं। इसके अलावा हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के दो छात्र एक शिक्षक, कला उत्सव और वीर गाथा के विजेताओं को मुख्य कार्यक्रम में स्पेशल गेस्ट के तौर पर आमंत्रित किया जाएगा।
यह भी देखें: भारत के PM नरेंद्र मोदी से कितनी कम है बांग्लादेश की PM शेख हसीना की सैलरी? जानें डिटेल स्टोरी में सबकुछ
इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम अभिभावकों, शिक्षकों और छठवीं कक्षा से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए माइजीओवी पोर्टल पर ऑनलाइन एमसीक्यू प्रतियोगिता 11 दिसंबर 2023 से शुरू हुई है जो 12 जनवरी 2024 तक चलेगी।
यह भी देखें: Ayodhya Ram Mandir: 'सज गई अयोध्या... आ गया निमंत्रण', पढ़ें रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का पूरा शेड्यूल
लगभग 2,050 उम्मीदवारों को MyGov पोर्टल पर उनके उत्तरों के आधार पर चुना जाएगा और उन्हें एक परीक्षा पे चर्चा किट दी जाएगी, जिसमें प्रधान मंत्री द्वारा लिखित हिंदी और अंग्रेजी में एक परीक्षा योद्धा पुस्तक के साथ-साथ एक प्रमाण पत्र भी शामिल होगा।
यह भी देखें: TMC नेता सत्येन चौधरी की हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली
कैसे करें अप्लाई?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट innovateindia.mygov.in/ppc-2024 पर जाएं।
- इसके बाद 'Participate Now' पर क्लिक करें।
- फिर ई-मेल या मोबाइल नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
- इसके बाद मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
बता दें कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा किया जाता है। पीएम मोदी ने साल 2018 में इसकी शुरुआत की थी और तब से यह लगातार आयोजित की जा रही है।
यह भी देखें: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू कैसे भारत से तोड़ रहे संबंध, तुर्की के बाद चीन की दौरा, कितना बड़ा झटका?












Click it and Unblock the Notifications