TMC नेता सत्येन चौधरी की हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली
तृणमूल कांग्रेस नेता सत्येन चौधरी की पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात रविवार दोपहर की बहरामपुर के चलटिया में हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार अपराधियों ने काफी करीब से टीएमसी नेता को गोली मारी। हादसे के बाद सत्येन चौधरी को मुर्शिदाबाद ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों के अनुसार सत्येन चौधरी पहले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के काफी करीबी हुआ करते थे। लेकिन बाद में वह सत्तारूढ़ टीएमसी में शामिल हो गए। हाल ही में सत्येन की सत्ताधारी पार्टी से दूरियां काफी बढ़ गई थीं।
यह भी देखें: भारतीयों के बायकॉट से मालदीव की इकोनॉमी पर कितना असर? धड़ाधड़ कैंसिल किए जा रहे टिकट, कितने टूरिस्ट जाते हैं?












Click it and Unblock the Notifications