Operation Sindoor पर कांग्रेस के हमले जारी, खरगे ने सेना के शौर्य को बताया 'छोटी जंग'
Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बताने के लिए मोदी सरकार विदेशों में सर्वदलीय डेलिगेशन भेज रही है। दूसरी ओर खुद देश के अंदर सरकार को मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस से तीखा आक्रमण झेलना पड़ रहा है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर आरोप लगाया है कि विदेश मंत्री ने खुद स्वीकार किया है कि ऑपरेशन सिंदूर के बारे में पाकिस्तान को जानकारी दी गई थी। इतना ही नहीं कांग्रेस सांसद ने भारतीय एयरक्राफ्ट को हुए नुकसान का ब्यौरा देश के सामने रखने की मांग की है। राहुल गांधी के आरोपों पर विदेश मंत्रालय और पीआईबी ने जवाब देते हुए कहा है कि इस तरह के दावे भ्रामक हैं। अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पहलगाम अटैक और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर हमला बोला है।
Operation Sindoor पर मल्लिकार्जुन खरगे ने उठाए सवाल
ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए कर्नाटक के एक कार्यक्रम में मल्लिकार्जुन खरगे ने इसे छोटी-मोटी बात बताते हुए कहा, '17 अप्रैल को सुरक्षा कारणों से पीएम नरेंद्र मोदी की कश्मीर यात्रा रद्द कर दी गई थी। फिर पहलगाम में टूरिस्ट को वहां जाने की परमिशन क्यों दी गई। उन आम लोगों की जान जोखिम में क्यों डाली गई थी।' ऑपरेशन सिंदूर को छोटी जंग बताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि चीन की मदद से पाकिस्तान हमें छोटी जंग में उलझा रहा है। उन्होंने कहा, 'ऑपरेशन सिंदूर छिटपुट सी जंग है. इस पर फिलहाल पॉज बटन दबा है। अगर पाकिस्तान फिर से हिमाकत करती है, तो हमारी सेना इसका जवाब देगी।'

यह भी पढ़ें: Abhishek Banerjee ऑपरेशन सिंदूर वाले डेलिगेशन में होंगे शामिल, ममता बनर्जी ने भतीजे के नाम पर लगाई मुहर
कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि पाकिस्तान भारत में अस्थिरता पैदा करना चाहता है और इसलिए चीन की मदद लेकर भारत में अशांति फैलाना चाहता है। कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि यह लड़ाई देश के दुश्मनों के खिलाफ है और कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ देश के लिए खड़ी है।
बीजेपी पर कांग्रेस अध्यक्ष ने की आरोपों की बौछार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा, 'कर्नल सोफिया कुरैशी पर बीजेपी के मंत्री आपत्तिजनक बयान देते हैं। देश के सम्मान की रक्षा करने वाली महिला का अपमान किया जाता है। बीजेपी ऐसे गद्दारों को अपने साथ रखती है।' खरगे के बयान पर पलटवार करते हुए मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सेना के शौर्य को छोटा बताने की राजनीति नहीं होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती गांव में पाकिस्तान ने फेंका बम, भारतीय सेना ने किया निष्क्रिय












Click it and Unblock the Notifications