Operation Sindoor पर ब्रिगेडियर महाजन बड़ा खुलासा, पूंछ ब्रिगेड ने निभाई अहम भूमिका, पाक को हुआ भारी नुकसान
Operation Sindoor: भारतीय सेना द्वारा हाल ही में अंजाम दिए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' ने दुश्मन को न सिर्फ जमीनी स्तर पर करारा जवाब दिया, बल्कि उसकी मनोबल और रणनीतिक पहल को भी गहरी चोट दी है। पूंछ ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर मुदित महाजन ने शनिवार, 20 मई को मीडिया से बातचीत करते हुए इस ऑपरेशन की रणनीति, सफलता और पाकिस्तान को हुए नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
ब्रिगेडियर महाजन ने साफ किया कि पूंछ ब्रिगेड इस ऑपरेशन का महज हिस्सा भर नहीं थी, बल्कि इसका "दिल" भी थी। उन्होंने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पूंछ ब्रिगेड ने निरंतर और तीव्र अभियान चलाए। यह ऑपरेशन हमारी रणनीतिक दक्षता और निर्णायक कार्रवाई का प्रमाण है।"

Operation Sindoor: सटीकता के साथ दुश्मन के ठिकानों पर हमला
ब्रिगेडियर महाजन ने बताया कि भारतीय सेना ने पूरी योजना और सटीकता के साथ कार्यवाही की। उन्होंने कहा, "सेना ने अभूतपूर्व सटीकता और उद्देश्य के साथ हमला किया। ऑपरेशन की रात, नौ में से छह महत्वपूर्ण आतंकवादी ठिकाने जो पूंछ, राजौरी और अखनूर सेक्टर के सामने स्थित थे, उन्हें पूरी तरह से नष्ट किया गया।"
उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय सेना ने पहले आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया, लेकिन जब पाकिस्तान सेना ने बेरहमी से भारतीय नागरिक इलाकों को निशाना बनाना शुरू किया, तब भारतीय सेना ने अपनी कार्रवाई को और कठोर बना दिया।
Operation Sindoor समाप्त नहीं हुआ, केवल रुका है, ब्रिगेडियर महाजन
ब्रिगेडियर महाजन ने स्पष्ट रूप से कहा कि ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर केवल फिलहाल के लिए स्थगित हुआ है, यह समाप्त नहीं हुआ है। अगर जरूरत पड़ी, तो हम फिर से उसी दृढ़ता के साथ कार्यवाही करेंगे।"
ब्रिगेडियर महाजन ने मीडिया को बताया कि पाकिस्तान को इस ऑपरेशन में भारी नुकसान हुआ है। न केवल उसके सैनिक हताहत हुए हैं, बल्कि उसका मनोबल भी टूट गया है। उन्होंने कहा, "पाकिस्तानी सेना को सिर्फ संख्या में नहीं, बल्कि मनोबल और रणनीतिक पहल में भी बड़ी क्षति पहुंची है। हमारे पास पक्के इनपुट हैं कि उनके सैनिकों में भारी संख्या में हताहत और घायल हुए हैं, और यह आंकड़े दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं।"
Operation Sindoor: भारत की आक्रामक रणनीति से बैकफुट पर पाकिस्तान
ब्रिगेडियर मुदित महाजन ने पाकिस्तानी सेना की साख पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि, "आज पाकिस्तान सेना ने अपनी ही जनता के सामने अपनी विश्वसनीयता खो दी है। वे ना ही सीमा की रक्षा कर पा रहे हैं, और ना ही आतंकियों को नियंत्रण में रख पा रहे हैं।
ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना की आक्रामक, सटीक और नैतिक दृष्टिकोण से संचालित रणनीति का प्रमाण है, जिसने पाकिस्तान को हर मोर्चे पर बैकफुट पर ला दिया है। पूंछ ब्रिगेड की भूमिका ने न केवल ऑपरेशन को सफलता दिलाई, बल्कि यह संदेश भी दिया कि भारत अब सिर्फ प्रतिक्रिया नहीं देगा, बल्कि निर्णायक जवाबी कार्रवाई करने को तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications