Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती गांव में पाकिस्तान ने फेंका बम, भारतीय सेना ने किया निष्क्रिय

Operation Sindoor: भारतीय सेना की बम निरोधक दस्ते ने जम्मू-कश्मीर के सीमा क्षेत्र के एक गांव के पास एक ज़िंदा पाकिस्तानी गोले को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया। यह ज़िंदा गोला सड़क के किनारे रखा गया था, जिसे स्थानीय लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर तुरंत नष्ट कर दिया गया। बता दें कि,ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के रिहायशी इलाकों में भारी गोलीबारी की थी। जिसमें कुछ गोले विस्फोट नहीं हुए जिसे सुरक्षाबल खोज कर नष्ट कर रहे हैं।

Operation Sindoor

पाकिस्तानी गोलाबारी से सीमा के गांवों में तबाही

बता दें कि, ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिलों में भारी गोलीबारी की गई। जिसमें स्थानीय लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। हालांकि अब दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम का समझौता हो चुका है और फिलहाल हालात शांत हैं। लेकिन पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी ने सीमा क्षेत्र के लोगों की ज़िंदगियों में तबाही मचा दी है। कई लोगों के घर पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं या इतने जर्जर हो गए हैं कि उनमें अब रहना संभव नहीं है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़ा तनाव

गौरतलब है कि 7 मई की सुबह भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों पर जोरदार हमला किया। इसके बाद पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमला करने की कोशिश की। जिसके जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को तहस-नहस कर दिया। चार दिनों तक ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम को लेकर समझौता हुआ।

आतंकियों की रीढ़ तोड़ दी- PM

वहीं ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के आदमपुर एयरबेस से पाकिस्तान और आतंकवादियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा था कि, 'हम घर में घुस कर मारेंगे और बचने का एक मौका तक नहीं देंगे। भारतीय सेना, भारतीय वायुसेना और नौसेना ने उन आतंकियों की रीढ़ तोड़ दी है, जो पाकिस्तान की सेना पर निर्भर थे। अब पाकिस्तान में ऐसा कोई कोना नहीं बचा, जहां आतंकी चैन से बैठकर सांस ले सकें।'

ये भी पढ़ें Jammu Kashmir: घाटी में आतंकवाद विरोधी अभियानों में सेना को मिली बड़ी सफलता, मुख्य आतंकी शाहिद कुट्टे मारा गया

भारतीय वायुसेना के हर वीर वॉरियर को बधाई-PM

उन्होंने आगे कहा, 'पाकिस्तान के ड्रोन, उनके UAVs, एयरक्राफ्ट और मिसाइल ये सब हमारी सक्षम एयर डिफेंस के सामने नाकाम रहे।' प्रधानमंत्री ने भारतीय वायुसेना की सराहना करते हुए कहा, 'मैं देश के सभी एयरबेस की नेतृत्व टीम और भारतीय वायुसेना के हर वीर वॉरियर को दिल से बधाई देता हूं। आपने वाकई में शानदार काम किया है।'

ये भी पढ़ें Jammu Kashmir Encounter: शोपियां के बाद त्राल में कुचला आतंक का फन! 3 दिन में कौन-कौन से 6 खूंखार आतंकी ढेर?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+