Nowgam Blast Update: फरीदाबाद से जब्त विस्फोटक कैसे पहुँचे श्रीनगर? J&K पुलिस ने अब तक क्या कहा?
Nowgam Blast Update: जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के बाहरी इलाके नौगाम में शुक्रवार देर रात हुई भीषण विस्फोटक घटना ने पूरे सुरक्षा तंत्र को हिला दिया है। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें जम्मू-कश्मीर पुलिस के SIA अधिकारी, FSL टीम के तीन सदस्य, दो क्राइम सीन फ़ोटोग्राफ़र, दो राजस्व अधिकारी और एक दर्जी शामिल था।
प्रारम्भिक जांच में इसे दुर्घटनावश हुआ विस्फोट बताया गया, लेकिन इसके तार सीधे तौर पर हरियाणा के फ़रीदाबाद में हाल ही में हुए बड़े विस्फोटक बरामदगी मामले से जुड़े पाए गए हैं - वही मॉड्यूल जिससे दिल्ली Red Fort ब्लास्ट का लिंक निकलकर आया था।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने क्या कहा?
J&K पुलिस प्रमुख नलिन प्रभात के अनुसार, नौगाम थाने में रखा गया विस्फोटक वही था, जो फ़रीदाबाद में हाल ही में JeM मॉड्यूल पर छापेमारी के दौरान बरामद किया गया था। फॉरेंसिक विशेषज्ञ जब इस बरामद सामग्री का सैंपल निकाल रहे थे, तभी धमाका हो गया।
फ़रीदाबाद में 2,900 किलो विस्फोटक की बरामदगी एक 'व्हाइट कॉलर' आतंकी मॉड्यूल पर चली कार्रवाई का हिस्सा थी। जिसमें शामिल थे डॉक्टर, क्लेरिक, प्रोफेशनल्स और छात्र, और यह मॉड्यूल सीधे Jaish-e-Mohammed और Ansar Ghazwat-ul-Hind (AGuH) से जुड़ा पाया गया। छापों में फ़रीदाबाद के दो गांवों से 2,563 किलो विस्फोटक,358 किलो अतिरिक्त सामग्री, डेटोनेटर और टाइमर बरामद किए गए।
जांच कैसे पहुँची फ़रीदाबाद तक?
दिल्ली के लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए कार ब्लास्ट में भी इसी प्रकार का विस्फोटक इस्तेमाल हुआ, जिसमें 10 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। इस ब्लास्ट का आरोपी डॉ. उमर-उन-नबी भी इसी मॉड्यूल से जुड़ा पाया गया। 19 अक्टूबर को नौगाम थाना क्षेत्र में Jaish के धमकी भरे पोस्टर मिले, जिसमें "spectacular attack" की चेतावनी दी गई थी। CCTV फुटेज में संदिग्ध दिखे तीन युवकों की पूछताछ में नाम जुड़ा इरफान वागे, शोपियां का क्लेरिक और चानपोरा मस्जिद का इमाम।
आगे की जांच में खुलासा हुआ कि वागे और उसके साथी शहरी आतंकी सपोर्ट सेल चला रहे थे, जिसका नेटवर्क फ़रीदाबाद तक फैला हुआ था। अब तक इस मॉड्यूल से जुड़े जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई है, उनमें शामिल हैं-इरफान वागे व अन्य दो क्लेरिक, अल-फला यूनिवर्सिटी से जुड़े कई डॉक्टर, डॉ. उमर-उन-नबी (दिल्ली ब्लास्ट आरोपी) अब्दुल मक्सूद, आरिफ निसार डार, डॉ. आदिल रज़ा, डॉ. मोज़म्मिल ग़नी और अन्य नाम हैं।
नौगाम थाने में विस्फोट कैसे हुआ?
फ़रीदाबाद से बरामद विस्फोटक का एक हिस्सा नौगाम थाने में जांच के लिए भेजा गया था।उसी दौरान फॉरेंसिक टीम नमूने निकाल रही थी,तभी अचानक तीव्र प्रतिक्रिया (combustion reaction) हुई और विस्फोट हो गया। यह स्पष्ट रूप से अनपेक्षित और दुर्घटनावश हुआ ब्लास्ट बताया जा रहा है, पर घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
क्या विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से हैंडल नहीं किया गया? क्या सैंपल निकालते समय SOP फॉलो नहीं हुए?क्या इस विस्फोटक की रासायनिक प्रतिक्रिया अधिक अस्थिर थी? जांच इन सवालों के जवाब तलाश रही है। यह मामला अब एक इंटर-स्टेट टेरर मॉड्यूल की सबसे बड़ी जांच बन चुका है जिसमें 3,000 किलो विस्फोटक,दिल्ली ब्लास्ट,Jaish मॉड्यूल,और अब नौगाम हादसा एक-दूसरे से सीधे तौर पर जुड़े हुए सामने आए हैं।
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications