फिर पलटी मारेंगे Nitish Kumar? तेजस्वी ने कहा दरवाजा बंद,लालू ने खोल दी खिड़की,अंदर की बात समझिए!
Nitish Kumar: क्या बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार एक बार फिर से पलटी मारने वाले हैं? बिहार की राजनीति में इस समय इस बात को लेकर सबसे ज्यादा अटकलबाजी चल रही है। दरअसल, आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने यह कहकर कि 'नीतीश के लिए हमारे दरवाजे खुले हुए हैं', इन कयासबाजियों को और हवा दे दी है।
नीतीश को लेकर ताजा अटकलबाजियों का दौर गृहमंत्री अमित शाह के एक बयान से शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने बिहार चुनाव में एनडीए के चेहरा के बारे में मिलजुल कर तय करने की बात कही थी। हालांकि, उसके तुरंत बाद प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने साफ कर दिया कि विधानसभा चुनाव की अगुवाई नीतीश ही करेंगे।

Nitish Kumar: लालू यादव ने नीतीश कुमार के बारे में क्या कहा है?
आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने कहा है कि,'(नीतीश के लिए)हमारे दरवाजे खुले हुए हैं। उन्हें भी अपने गेट खोलने चाहिए। इससे दोनों ओर के लोगों को आगे बढ़ना आसान हो जाएगा।' आरजेडी चीफ ने जो कुछ कहा है, उनके छोटे बेटे और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इसके ठीक उलट बोल रहे हैं।
Nitish Kumar: लालू के बयान पर क्या बोले तेजस्वी यादव?
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और तेजस्वी यादव अपने पिता के बयान पर उनका यह कहकर बचाव करते दिखे कि मीडिया बार-बार एक ही सवाल पूछेगी तो वह क्या बोलेंगे। तेजस्वी ने कहा कि 'मैंने अपना स्टैंड पहले ही साफ कर दिया है।'बुधवार को उन्होंने कहा था कि नए साल में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए सरकार की 'विदाई' हो जाएगी।
लेकिन, जब उनसे जोर देकर लालू के ताजे बयान के बारे में पूछने की कोशिश की गई तो उन्होंने कहा, 'वह क्या करेंगे जब आप जैसे लोग उनके पास वही सवाल लेकर आते रहेंगे? उन्होंने जो कुछ भी कहा,उसका उद्देश्य आप जैसे मीडिया वालों की जिज्ञासा को समाप्त करना रहा होगा।'
Nitish Kumar: फिर मुख्यमंत्री ने रहस्य को और क्यों गहरा दिया?
लेकिन, जब मुख्यमंत्री नीतीश बिहार के नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे तो पत्रकारों ने उनके सामने भी लालू के ऑफर के बारे में उनकी प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की। लेकिन, नीतीश हाथ जोड़े रहे और जवाब को टालते दिखे। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि 'क्या बोल रहे हैं?' हालांकि, तब आरिफ मोहम्मद खान ने पत्रकारों से यह कहा कि अभी शपथग्रहण का मौका है, राजनीति का दिन नहीं है।
बाद में राजभवन की कुछ तस्वीरें भी वायरल हुईं, जिसमें नीतीश तेजस्वी का कंधा थपथपाते नजर आ रहे हैं।
हालांकि, जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने उसी सवाल पर कहा, 'एनडीए मजबूत है। जेडीयू और बीजेपी एकजुट है। यह स्वतंत्रत देश है और किसी भी व्यक्ति को जो भी मर्जी है कह सकता है।'
Nitish Kumar: अंदर की बात समझिए!
इस पूरे मामले पर वनइंडिया ने बिहार के एक वरिष्ठ पत्रकार विजय झा से बात की है। उनका कहना है कि 'यह नीतीश की दबाव बनाने की राजनीति हो सकती है। बिहार विधानसभा में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है और वह सीटों के लिए बार्गेनिंग करना चाहते होंगे। क्योंकि, चिराग पासवान और जीतन राम मांझी को भी सीटें चाहिए।'
उन्होंने यह भी कहा कि 'नीतीश कुमार अभी एनडीए छोड़कर जाएंगे, इसकी संभावना नहीं के बराबर है। तेजस्वी पहले ही कह चुके हैं कि मुख्यमंत्री वही बनेंगे। बीजेपी ने यह कहा है कि वह चुनावों में एनडीए की अगुवाई करेंगे। नीतीश मुख्यमंत्री उम्मीदवार भी होंगे, यह स्पष्ट नहीं किया है, यह भी एक वजह हो सकती है। हो सकता है कि उनकी किसी बड़े पुरस्कार पर भी नजर हो।'
बता दें कि हाल ही में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के बड़े नेता गिरिराज सिंह, जिनकी सियासत में आमतौर पर नीतीश से उतनी नहीं बनती,उन्होंने उनके लिए राष्ट्रपति पुरस्कार की मांग का भी शिगूफा छोड़ा है।
Nitish Kumar: बिहार विधानसभा में दलगत स्थिति
243 सदस्यों वाली बिहार विधानसभा में अब एनडीए के पास 137 एमएलए हैं। जबकि, विपक्ष के पास 106 विधायक रह गए हैं। भाजपा अब 80 विधायकों वाली पार्टी बन गई। उसके बाद आरजेडी के पास 77, जेडीयू के पास 45, कांग्रेस के पास 19, सीपीआई (एमएल) के पास 11, 'हम' के पास 4, सीपीएम के पास 2, सीपीआई के पास 2, एआईएमआईएम के पास 1 और 2 निर्दलीय विधायक हैं।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत












Click it and Unblock the Notifications