Delhi Chunav 2025: BJP ने अपना ली महाराष्ट्र, हरियाणा वाली रणनीति! RSS की कैसी है तैयारी? 5 बड़ी बातें
Delhi Chunav 2025: 2024 के आखिरी महीनों में बीजेपी को हरियाणा और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में अप्रत्याशित सफलता मिली। हरियाणा में एंटी-कंबेंसी को नकारते हुए पार्टी ने लगातार तीसरी बार पहले से ज्यादा सीटें जीतकर सत्ता में वापसी का रिकॉर्ड बनाया। वहीं महाराष्ट्र में भी उसने जीत के अपने अबतक के सभी रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए। बीजेपी को दोनों राज्यों में हैरान करने वाली जीत का श्रेय उसके वैचारिक अभिभावक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को दिया जाता है।
दिल्ली में भाजपा की जमीन मजबूत करने के लिए संघ (RSS) यूं तो पिछले कई महीनों से से जुटा हुआ है। लेकिन, जब चुनाव तारीखों की घोषणा होने वाली है, आरएसएस ने अपने राजनीतिक संगठन की मदद के लिए पूरा जोर लगाना शुरू कर दिया है। वनइंडिया को बीजेपी सूत्रों से जो पता चला है, उससे साफ है कि संघ महाराष्ट्र और हरियाणा की तरह ही दिल्ली में भी भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकने जा रहा है।

Delhi Chunav 2025: बीजेपी को जिताने के लिए आरएसएस लगा रहा कितनी शक्ति?
इसी तरह महाराष्ट्र में तत्कालीन डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पहल से जेपी नड्डा के बयान से पैदा हुई संघ की नाराजगी दूर हुई और उसने जमीन पर महायुति गठबंधन के पक्ष में ऐसा माहौल तैयार किया कि 288 सीटों में से गठबंधन को 230 से भी ज्यादा सीटें मिल गईं। बीजेपी ने महाराष्ट्र में अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर दिखाया। दिल्ली में तो उसे सिर्फ आम आदमी पार्टी की 10 साल की एंटी-इंकंबेंसी के खिलाफ माहौल तैयार करना है।
Delhi Chunav 2025: दिल्ली चुनाव के लिए क्या है संघ की तैयारी?
बीजेपी सूत्र ने कहा दिल्ली की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में संघ की ओर से 1,50,000 से ज्यादा बैठकें आयोजित होनी हैं। इन बैठकों के माध्यम से संघ के पदाधिकारी और स्वयंसेवक समाज के सभी वर्गों के बीच संपर्क अभियान चलाएंगे। संघ का मुख्य फोकस वोटरों के बीच वोटिंग के प्रति जागरूकता बढ़ाकर मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी करना है।
एचटी ने संघ के एक पदाधिकारी के हवाले से रिपोर्ट दी है,'आरएसएस का मुख्य काम मतदाताओं को प्रेरित करना मतदान प्रतिशत बढ़ाना है। हम लोगों से कह रहे हैं कि निगरानी रखें और वोटर लिस्ट पर नामों की पुष्टि करें।'
Delhi Chunav 2025: बीजेपी को जिताने के लिए जमीन पर क्या कर रहा है आरएसएस?
दिल्ली विधानसभा चुनाव के सिलसिले में संघ से जुड़े कई संगठन ऐक्टिव मोड में आ चुके हैं। मसलन, लघु उद्योग भारती की जिम्मेदारी है कि वह व्यापारियों और छोटे उद्योगपतियों के बीच संपर्क अभियान चलाए।
वहीं सेविका समिति के स्वयंसेवक महिला वोटरों के बीच जनसंपर्क करेंगे। जबकि, सेवा भारती के स्वयंसेवक झुग्गी-झोपड़ी वाली कॉलोनियों और आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों के बीच जागरूकता अभियान चलाएंगे।
Delhi Chunav 2025: बीजेपी और आरएसएस के बीच तालमेल रखने की क्या है योजना?
बीजेपी सूत्र ने बताया है कि आरएसएस के स्वयंसेवकों और पदाधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए दिल्ली की सभी 70 सीटों को
35-35 के दो हिस्सों में बांट दिया गया है। इन दोनों हिस्सों के लिए भाजपा के एक-एक नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है, जो आरएसएस के पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रमों और चुनावी रणनीतियों के संबंध में तालमेल बनाए रखेंगे।
इसी के तहत पिछले कुछ समय से पार्टी की ओर से अवैध घुसपैठिए के मुद्दे को चुनाव प्रचार के लिए प्रमुख नैरेटिव बनाया गया है। एक शख्स ने बताया,'दिल्ली में अवैध घुसपैठियों का मुद्दा दशकों पुराना है, लेकिन बाद में समस्या तब ज्यादा बढ़ गई, जब म्यामांर और बांग्लादेश के लोग यहां न सिर्फ गैर-कानूनी रूप से रहने लगे हैं,बल्कि कई मामलों में वोटर आईडी जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज भी हासिल कर चुके हैं, जो कि सुरक्षा के लिए खतरनाक है।'
Delhi Chunav 2025: बीजेपी ने अपनी ओर से किए क्या खास इंतजाम?
जहां संघ ने बीजेपी को दिल्ली में सत्ता दिलाने के लिए पूरी तरह से कमर कस लिया है, वहीं बीजेपी ने भी अगली सरकार बनाने की उम्मीदों के साथ सभी राज्यों से अपने कार्यकर्ताओं को बुलाकर चुनाव के काम में लगाना शुरू कर दिया है। देश की राजधानी होने की वजह से यहां सभी राज्यों के लोग रहते हैं, उनको देखते हुए ऐसे कार्यकर्ताओं की बहुत ज्यादा आवश्यकता महसूस की गई है।
इनके अलावा भाजपा सूत्र के मुताबिक केंद्रीय मंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भी 5-5 विधानसभाओं का जिम्मा सौंप दिया गया है।
-
TN Election 2026: TVK शुक्रवार को करेगी 234 उम्मीदवारों का ऐलान, क्या DMK का किला हिला पाएंगे सुपरस्टार विजय? -
TN Election 2026: कमल हासन की पार्टी चुनावी मैदान से बाहर, विधानसभा चुनाव में किसके साथ खड़ी है MNM? -
Bengal Chunav 2026 BJP Candidates Third List: बीजेपी की तीसरी लिस्ट जारी, 19 उम्मीदवारों में कौन-कौन? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है












Click it and Unblock the Notifications