'सारी कोशिशें बेकार हो गईं', NEET PG परीक्षा कैंसिल होने से दुखी हुए छात्र, सोशल मीडिया पर छलका उनका दर्द

NEET PG postponed: देश में इन दिनों हर कोई भारत की शिक्षा व्यवस्था को देखकर हैरान है। पिछले कुछ दिनों से जो पेपर लीक के मामले सामने आए हैं, उससे हर किसी को स्वाभाविक रूप से निराशा हुई है, चाहे वो फिर छात्र हो या एक आम नागरिक।

ऐसे समय में जब देश पहले से ही NEET UG में कथित पेपर लीक मामला, UGC-NET को रद्द करना और CSIR-NET को स्थगित करने जैसे कई परीक्षा-संबंधी मामले चल रहे हैं, उसी बीच NEET PG परीक्षा को स्थगित करने के सरकार के अचानक फैसले से नागरिकों खासकर विशेष रूप से छात्रों की परेशानी बढ़ गई है।

NEET PG postponed

ये भी पढ़ें- कौन है NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड अमित आनंद, अब बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी के साथ सामने आई तस्वीर

क्यों रद्द की गई NEET PG परीक्षा ?

सैकड़ों छात्रों ने महीनों तक परीक्षा की तैयारी की थी और परीक्षा से एक दिन पहले उन्हें सूचित किया गया कि परीक्षा स्थगित कर दी गई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा है कि देश में प्रतियोगी परीक्षाओं की सत्यनिष्ठा पर हाल ही में लगे आरोपों को देखते हुए परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला एहतियाती तौर पर लिया गया है। परीक्षा की नई तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।

NEET PG परीक्षा स्थगित होने की खबर देर शाम आई, जबकि अधिकांश छात्र पहले ही अपने आवंटित परीक्षा शहरों में पहुंच चुके थे। जबकि छात्रों का एक वर्ग आदेश की प्रामाणिकता पर सवाल उठा रहा था लेकिन जब मामले की पुष्टि हुई तो मेडिकल के इच्छुक उम्मीदवार निराश और हैरान रह गए।

ये भी पढ़ें- NEET पेपर लीक: 'एक रात पहले मेरे पास था प्रश्न पत्र', आरोपी अनुराग यादव ने बताया कैसे उसके फूफा ने कराई सेटिंग

सोशल मीडिया पर छात्रों ने जाहिर की नाराजगी

छात्रों, अभिभावकों और विशेषज्ञों ने परीक्षा कैंसिल होने के बाद सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की। डॉ तन्मय मोतीवाला ने बताया कि उनकी एक जूनियर, जो खुद भी एक मां है, परीक्षा के लिए अपने बच्चे और परिवार के साथ 200 किलोमीटर की यात्रा करके आई थी, लेकिन सारी कोशिशें बेकार गईं। एक अन्य यूजर ने लिखा, ''मेरी सारी कोशिशें बेकार हो गई हैं। पढ़ाई के लिए मैंने इतनी मेहनत की थी।''

एक अन्य यूजर डॉ इशिका डोगरा ने बताया कि वह और उनकी बहन परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए 200 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा करके आई थीं। उन्हें परीक्षा स्थगित होने के बारे में सिर्फ 9 घंटे पहले ही पता चला। वहीं रोहन कौशिक ने भी परीक्षा स्थगित होने पर अपना गुस्सा जाहिर किया।

ये भी पढ़ें- कौन हैं तेजस्वी यादव के पर्सनल सेक्रेटरी प्रीतम कुमार, जिनपर लगे NEET पेपर लीक कराने के आरोप

'सरकार को परीक्षा रद्द करने के लिए तत्काल जवाब देना चाहिए''

FAIMA डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. रोहन कृष्णन जैसे अन्य लोगों ने भी NEET-PG परीक्षा को अंतिम समय में रद्द करना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि सभी उम्मीदवार अपने परीक्षा सेंटर वाले शहरों में अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए थे।

उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड के पास इस परीक्षा को स्थगित करने के ठोस कारण होंगे और सरकार को परीक्षा रद्द करने के लिए तत्काल जवाब देना चाहिए।"

बता दें कि NEET PG जून में स्थगित होने वाली दूसरी राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। NTA ने घोषणा की कि CSIR-UGC संयुक्त NET को कारण स्थगित कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+